दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर मुफ्त चिकित्सा शिविर सम्पन्न

कल्याण:-   कल्याण पूर्व वालधुनि के शिवाजीनगर स्थित स्वतंत्र वीर सावरकर प्राथमिक विद्यालय में रविवार को " पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के उपलक्ष्य में कल्याण सेवा संस्था रेड स्वास्तिक तत्वध्यान के माध्यम से आश्रय वेलफ़ेयर असोसिएशन द्वारा भव्य मुफ्त चिकित्सा शिबिर का आयोजन किया गया था,इस शिबिर में


ईसीजी,डाइबिटीज,ब्लडप्रेशर, एचआईवी,नेत्र जांच,स्त्री रोग,हृदय रोग की जांच किया गया। शिबिर का आयोजन बीजेपी कल्याण पूर्व के शहर अध्यक्ष व कल्याण सेवा संस्था के संदीप सिंह द्वारा किया गया था।इस कार्यक्रम में महिला जिला अध्यक्षा उर्मिला दुशाने, सुमित्रा नायडू,गुड्डू खान,अर्चना नागेपुरे,राहुल सोनकर,पंकज पांडेय,कुलदीप मिश्रा,अविनाश मिश्रा, सौरभ सिंह के अलावा तमाम लोग मौजूद थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट