धान खरीद शुरू नही, किसान औने पौने दाम पर धान बेचने को मजबूर

नुआंव, कैमूर से प्राची सिंह की रिपोर्ट


नुआंव, कैमूर ।। निर्धारित समर्थन मूल्य पर अभी धान खरीद शुरू नही है। किसान धान बेचने के लिए समर्थन मूल्य की प्रतीक्षा कर रहे हैं। और समर्थन मूल्य पर धान बेचने की संभावना नहीं दिख रही है। कारण कि पैक्स अभी धान खरीद शुरू नही किये हैं। जो पैक्स धान खरीद किये हैं, वो खरीददारी की औपचारिकता मात्र है। ऐसे में अधिकतर किसान औने पौने दाम धान बेचना शुरू कर दिए हैं। और अधिकांश बेच दिए हैं। जो समर्थन मूल्य 1940 के इंतजार में हैं, वे भी अब औने पौने दाम बेचने को मजबूर हो गए हैं। व्यापारी धान लेने से कतरा रहे हैं। किसान अपनी जरूरत पूर्ति के लिए धान बेचने का इंतजार कर रहे हैं। किसान कहते हैं कि धान खरीद का यह मामला धान तैयार होने के बाद हर वर्ष लटक जाता है। किसी न किसी पेच के बहाने धान खरीदने में विलंब होता है। और किसान इस मकड़जाल के चक्कर में धान बेचने को मजबूर हो जाते हैं। जबतक पैक्स या व्यापार मण्डल धान खरीद शुरू करते हैं, तबतक किसानों के यहां से धान उठ चुका होता है। नुआंव पैक्स अध्यक्ष सह व्यापार मण्डल अध्यक्ष नीरज चौबे ने बताया कि आज सोमवार को विभाग और पैक्स के बीच अरवा-उसीना के मामले को लेकर बैठक हो रही है। बैठक के बाद धान खरीद का निर्णय लिया जाएगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट