मानव सेवा में जुटे धर्मसेवक डॉ. सोन्या पाटील का सत्कार, राज्यपाल के हाथों मिला राष्ट्रीय सम्मान

"मानव सेवा ही ईश्वर सेवा" समूह की ओर से भिवंडी में दी गई शुभकामनाएं

भिवंडी।   "जो दुखियों के साथ खड़ा हो, वही सच्चा संत है, वहीं ईश्वर का निवास है" – इस विचारधारा को जीवन का मूल बनाकर कार्य करने वाले धर्मसेवक डॉ. सोन्या काशीनाथ पाटील को हाल ही में तेलंगाना के राज्यपाल श्री विष्णु देव शर्मा के हाथों 'पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर राष्ट्रीय पुरस्कार' से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर "मानव सेवा ही ईश्वर सेवा" समूह की ओर से डॉ. पाटील का सन्मानपूर्वक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर आर.एस.पी कमांडर डॉ. मनिलाल रतिलाल शिंपी, दै. स्वराज्य तोरण के संपादक डॉ. किशोर बलीराम पाटील, और कृषि उत्पन्न बाजार समिति के सचिव डॉ.यशवंत अनंत म्हात्रे ने डॉ. पाटील से भेंट कर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं। डॉ.सोन्या पाटील सामाजिक कार्यों और धर्मसेवा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं। महाराष्ट्र समाज कल्याण न्यास के संस्थापक अध्यक्ष के रूप में वे वर्षों से समाज के उपेक्षित, गरीब और जरूरतमंद वर्गों के लिए समर्पित सेवा कार्य कर रहे हैं। "मानवता की सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा है" – इस मूलमंत्र को लेकर उनके कार्यों को समाज के सभी वर्गों से सराहना मिल रही है। उनके इस सम्मान से भिवंडी और आसपास के क्षेत्र में गर्व की लहर है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट