छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रतिमा पर दूधाभिषेक, कर्नाटक सरकार का विरोध

भिवंडी।। कर्नाटक राज्य के राजधानी बेगंलूरू में पिछले शुक्रवार को कुछ असामाजिक तत्वों मे महाराजा छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रतिमा का अपमान करते हुए खंडित कर दिया था। जिसके विरोध अब महाराष्ट्र में गूंजने लगा है। भिवंडी ग्रामीण राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने पदाधिकारी ने इसका विरोध करते हुए कारिवली गांव चौक पर स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रतिमा पर दुधाभिषेक किया। वही पर कर्नाटक सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निषेध व्यक्त किया है। इसी तरह भिवंडी शहर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शहर जिला अध्यक्ष शोहेब खान गुडडू ने अपने पदाधिकारियों के साथ शिवाजी चौक के पास एकत्रित होकर कर्नाटक सरकार के खिलाफ नारेबाजी की है। इस अवसर पर भिवंडी ग्रामीण अध्यक्ष गणेश गुलवी, वरिष्ठ पदाधिकारी कमलाकर टावरे,राष्ट्रवादी ठाणे जिला उपाध्यक्ष रमाकांत म्हात्रे, युवा ग्रामीण अध्यक्ष कुंडलिक पाटिल, ठाणे जिला सचिव यशवंत पाटिल, पडघा विभागीय अध्यक्ष संतोष ठाणगे, ग्रामीण उपाध्यक्ष व खारबांव ग्राम पंचांग सदस्य नितीश पाटिल, मंजित पाटिल, संदीप पाटिल, कैलाश घरत आदि पदाधिकारी उपस्थित थे। वही पर ग्रामीण अध्यक्ष गणेश गुलवी ने कहा कि कर्नाटक में भाजपा सरकार है। छत्रपति शिवाजी महाराज ना केवल महाराष्ट्र के बल्कि पूरे देश के आदर्श है। हमारे आदर्श व मराठा समाज के संस्थापक का अपमान हम कताई नहीं बर्दाश्त करेंगे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट