स्‍वच्‍छता प्रेरणा महोत्‍सव अंतर्गत प्‍लॉग रन व अन्य गतिविधियों का हुआ आयोजन


तलेन ।। नगर परिषद  द्वारा  शनिवार को   स्वच्छता प्रेरणा महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें सुबह   9:00 बजे प्‍लॉग रन का आयोजन किया गया। तत्पश्चात जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वच्छता मित्रों का स्वागत और सम्मान किया गया।  नगर परिषद परिसर में दोपहर 1:15  बजे माननीय मुख्यमंत्री के लाइव कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। इस  स्वच्छता  प्रेरणा महोत्सव  कार्यक्रम में, भाजपा नगर  अध्यक्ष कैलाश मोहन यादव, जिला किसान मोर्चा उपाध्यक्ष भारत सिंह यादव,  चंदर सिंह यादव, नारायण सिंह यादव, मंडल अध्यक्ष जगदीश लववंशी, मंडल महामंत्री महेश भतकरिया, रईस आगा,  आजाद वंशकार, मान सिंह यादव, मुख्य नगरपालिका अधिकारी सहित नगर परिषद कर्मचारी  गण उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट