भिवंडी भाजपा सांसद कपिल पाटिल के निवास के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का माफ़ी मांगों आन्दोलन‌

भिवंडी।। लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद आभार व्यक्त करते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र का अपमान करते हुए कहा कि देश में महाराष्ट्र के कारण कोरोना का प्रसार हुआ। आघाडी सरकार ने ट्रेनों के जरिये कोरोना वायरस को उत्तरप्रदेश व बिहार भेजा। प्रधानमंत्री के इस वक्तव्य से महाराष्ट्र का अपमान हुआ जिसके कारण कांग्रेस पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने राज्य के सभी भाजपा सांसदों के घरों के सामने माफ़ी मांगों आन्दोलन करने के लिए पदाधिकारियों को निर्देश दिया है। कांग्रेस पार्टी ठाणे पदाधिकारियों ने मुंबई-नासिक राजमार्ग के पास दिवे गांव में भाजपा सांसद कपिल पाटिल के घर के सामने, ठाणे जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष दयानंद चोरघे के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया। इस आन्दोलन में शामिल होने के लिए भारी संख्या में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता राजनोली नाके पर इकट्ठा हुए। किन्तु पुलिस ने इन आंदोलनकारियों को कपिल पाटिल के बगले से तीन किलोमीटर पहले की धरपकड़ करना शुरू कर दिया जिसके कारण प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर ही बैठकर वर्तमान भाजपा केन्द्र सरकार तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की। इस अवसर पर भिवंडी शहर अध्यक्ष एडवोकेट रसीद ताहिर मोमिन,पूर्व सांसद सुरेश टावरे और जिला प्रभारी सुभाष कानडे, जिला सह प्रभारी निलेश पेंढारी, ओबीसी शहर अध्यक्ष अंनता पाटिल, ग्रामीण अध्यक्ष राकेश पाटिल, शाहपुर ग्रामीण अध्यक्ष महेश धानके, मुरबाड तालुका अध्यक्ष चेतन पवार आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। वही पर भाजपा जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्रीधर पाटिल और नीलेश गुरव के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता आज सुबह से ही केंद्रीय राज्य मंत्री कपिल पाटिल के घर के सामने जमा थे। प्रधानमंत्री मोदी के बयान का समर्थन करते हुए केंद्रीय पंचायत राज राज्य मंत्री कपिल पाटिल ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता हताशा में आंदोलन कर रहे थे और नरेंद्र मोदी ने कोरोना काल में महाराष्ट्र की स्थिति के बारे में बात की थी ना की महाराष्ट्र का अपमान किया था।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट