राप्ती नदी में उतराता मिला गायब छात्र का शव

देवरिया : जनपद स्थित बरहज क्षेत्र के महेन स्थित राप्ती नदी में शनिवार की सुबह एक शव उतराता मिला। जिसकी शिनाख्त महेन गांव निवासी और बीए प्रथम वर्ष के छात्र रोहित मद्धेशिया (21) पुत्र रामप्रवेश के रुप में हुई। परिजनों के अनुसार रोहित शुक्रवार को साथियों के साथ होली खेलने के बाद नदी की ओर स्नान करने गया था। जो वापस घर नहीं आया। हालांकि घरवालों ने काफी तलाश किया था। लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा था।

राप्ती नदी की ओर गए कुछ लोगों ने एक शव उतराता देखा। जानकारी होने पर गांव के लोग नदी की ओर दौड़ पड़े। सूचना पर मदनपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव की पहचान रोहित पुत्र रामप्रवेश के रुप में हुई। रोहित के मौत की जानकारी होने पर मां लक्खी देवी पछाड़ खाकर गिर पड़ी।  रामप्रवेश छह संतानों में राहुल, विशाल, राधिका, काजल, ज्योति में रोहित चौथे नंबर का था। त्योहार के दिन शव मिलने पर गांव में मातम पसर गया। उसके मौत को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा थी। थानाध्यक्ष मदनपुर बीबी राजभर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया गया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट