सोनपा ने मोहम्मदपुर को 2-0 से हराकर खिताब पर किया कब्जा

:- दोनों टीमों के तरफ से  नाइजीरिया खिलाड़ियों का भी रहा जलवा

:- वरिष्ठ अतिथि में रामगढ़  प्रखंड के सभी पैक्स अध्यक्ष रहे


कैमूर (भभुआ)।।  रामगढ़ प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल के मैदान में आदर्श नवयुवक संघ गोड़सरा द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सोनपा और मोहम्मदपुर के बीच खेला गया जिसमें पहले हॉफ तक कोई टीम स्कोर नही कर सकी वही दूसरे हाफ में  सोनपा ने 5 मिनट के अंदर एक गोल गोल पोस्ट में पहला गोल, इसके बाद अंतिम 10 मिनट में  सोनपा ने दूसरा गोल कर जीत सुनिश्चित कर ली ,इस मैच में मुख्य अतिथि रामगढ़ के पैक्स अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह उर्फ राजू सिंह जो इस समय नगर पंचायत रामगढ़ के भावी चेयरमैन प्रत्यासी भी है तो वरिष्ठ अतिथि प्रखंड के सभी पैक्स अध्यक्ष रहे। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सोनपा के खिलाड़ी  डेविड को तो मैन ऑफ द सीरीज मोहम्मदपुर के खिलाड़ी शाहिद को दिया गया,कमेंट्री की भूमिका तिलौथू महाविद्यालय के खेल प्रशिक्षक विनोद सिंह एवं कन्या मध्य विद्यालय रामगढ़ के खेल प्रशिक्षक रवि यादव एवं अजय गुप्ता ने किया तो रेफरी भूमिका में पिंटू यादव ,काशी सिंह, संदीप तिवारी कमलाकर तिवारी रहे ।मौके पर  मोहनिया के जिला परिषद सदस्य सह पैक्स अध्यक्ष छोटन सिंह, जदयू जिला मुख्य प्रवक्ता सत्य प्रकाश तिवारी,कैमूर फुटबॉल संघ के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह  रामगढ़ प्रखंड के सभी पैक्स अध्यक्ष, पूर्व मुखिया डॉ संजय सिंह विक्की सिंह उदय सिंह माँझील बाबा इमरान सुशील चौधरी सहित हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट