उत्तर प्रदेश साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित हुए डाॕ.प्रदीप दूबे

सुइथाकला ।। क्षेत्र के सुइथाकला (पलिया)गाॕव निवासी  पत्रकार डा. प्रदीप दूबे विश्व हिन्दी रचनाकार मंच (पंजीकृत न्यास)द्वारा 'उत्तर प्रदेश साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित हुए |उनके इस उपलब्धि  पर पत्रकारों, शिक्षकों व शुभचिंतकों ने प्रसन्नता प्रकट करते हुए बधाई दी है। 

गौरतलब हो  कि  डा.प्रदीप  दुबे हिन्दी साहित्य के उन्नयन में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाते हुए देश-विदेश के विभिन्न लब्ध प्रतिष्ठित संस्थानों में आयोजित हिन्दी विषयक संगोष्ठी में अपनी सशक्त लेखनी से हिन्दी साहित्य को प्रगतिशील करने में अपना अहम योगदान देते आए  है। उनके इसी योगदान के चलते विभिन्न संस्थानों से उन्हें साहित्य श्री,साहित्य शिखर,भारत गौरव,साहित्य शिरोमणि आदि सम्मान प्राप्त हो चुका है।इनके द्वारा विभिन्न विषयों पर रचित तीन काव्य संग्रह प्रकाशनाधीन होने के साथ हीं विभिन्न साहित्यिक पत्रिकाओं में कई लेख भी प्रकाशित हो चुके है।डाॅ.दूबे हिन्दी,संस्कृत,शिक्षा शास्त्र विषयों में स्नातकोत्तर उपाधि व बीएड के उपरांत हिन्दी साहित्य में पीएचडी के साथ हीं हिन्दी दैनिक समाचार पत्र में पत्रकारिता करते हुए बतौर सहायक अध्यापक हिन्दी के पद पर  रामचरन सिंह इण्टर कालेज रवनियां, सुल्तानपुर में कार्यरत हैं।विश्व हिंदी रचनाकार मंच न्यास द्वारा विभिन्न प्रदेशों में हिन्दी रचनाकारों के प्रोत्साहन हेतु सम्मान योजना  संचालित की जाती है,जिसके अनुक्रम में उत्तर प्रदेश साहित्य गौरव सम्मान 2022 में चयनित उत्तर प्रदेश के पांच रचनाकारों में डाॅ.प्रदीप कुमार दुबे शीर्ष स्थान प्राप्त करते हुए जनपद जौनपुर को भी गौरवान्वित किया है।मंच के संस्थापक राघवेन्द्र ठाकुर और संचालक मंडल के विज्ञ सदस्यों की संस्तुति पर एक हीं विधा में रचित श्रेष्ठ पांच कृतियों पर इन्हे उत्तर प्रदेश साहित्य गौरव सम्मान2022 प्राप्त हुआ है।डाॅ.दूबे ने इसके लिए जयपुर विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.जितेन्द्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा विद्यालय के प्रबंधक इन्द्र प्रकाश सिंह व प्रधानाचार्य डा.अजेय प्रताप सिंह के प्रति कृतज्ञता प्रकट की है । इस उपलब्धि पर पत्रकारों,शिक्षकों और शुभचिन्तकों ने प्रसन्नता प्रकट करते हुए बधाई   दी हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट