लाभ से वंचित पीड़ितों के लिए जनप्रतिनिधियों ने लगाया गुहार



कुदरा से कुमार चन्द्र भूषण तिवारी की रिपोर्ट

कुदरा(कैमूर) ।। प्रखंड अंतर्गत भदौला गांव के निमिया गांव में 17.04.2022 को इंसानों की शैतानियां से आग लग गया था। जिसमें के निमिया ग्रामवासी दलितों का घर एवं घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया था। मौके पर पहुंच अंचलाधिकारी पंकज कुमार द्वारा मुआयना किया गया था एवं  राजस्व कर्मचारी राजेश कुमार को छती पूर्ति हेतु सूची तैयार करने हेतु निर्देश दिया गया था। जिसमें के राजस्व कर्मचारी द्वारा जिन पीड़ितों का नाम अंकित किया गया था, उनको अंचल कार्यालय द्वारा पंकज कुमार के निर्देशानुसार 18 अप्रैल को सहायता राशि के रूप में 9800- 9800 की राशि चेक के रूप में प्रदान किया गया। कुछ पीड़ितों का नाम राजस्व कर्मचारी राजेश कुमार द्वारा छोड़ दिया गया। पीड़ितों आरोप है  जिस के संदर्भ में पंचायत के सरपंच दिलीप कुमार सिंह एवं मुखिया  साधना पांडे द्वारा चिंता व्यक्त किया गया। वंचित पीड़ितों के लिए अंचल कार्यालय में आवेदन देते हुए वंचित पीड़ितों के लिए सहायता राशि उपलब्ध कराने हेतु गुहार लगाया गया। जिसमें सर्वेश कुमार राम, रामधनी राम, मुकेश राम, घुरफेकन पासवान, प्रिंस पासवान, पिंटू पासवान, परमहंस पासवान, कामेश्वर पासवान, रंग लाल यादव एवं निर्मल पासवान का नाम अंकित है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट