समाहरणालय सभाकक्ष में के. के.पाठक,अपर मुख्य सचिव,मध निषेध,उत्पाद एवं निबंधन विभाग द्वारा मध निषेध के कार्यों की समीक्षात्मक बैठक

कैमूर (भभुआ) से संवाददाता धीरेंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट


कैमूर (भभुआ) ।। जिलें के समाहरणालय सभाकक्ष में आज दिनांक- 05/05/2022 को के. के.पाठक,अपर मुख्य सचिव,मध निषेध,उत्पाद एवं निबंधन विभाग द्वारा मध निषेध के कार्यों की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में निम्नांकित बिन्दुओं पर चर्चा की गई माह मार्च 2022 में पुलिस विभाग एवं मद्य निषेध विभाग द्वारा दर्ज कांड 132 तथा गिरफ्तारी 167 इसी प्रकार अप्रैल 2022 में दर्ज कांड 114 एवं गिरफ्तारी 186 हैं। मार्च 2022 में पुलिस विभाग एवं उत्पाद विभाग द्वारा 62 गाड़ियां जप्त की गई तथा अप्रैल 2022 में 40 गाड़ियां जप्त की गई। माह मार्च 2022 में पुलिस विभाग एवं मद्य निषेध विभाग द्वारा जप्त विदेशी शराब की मात्रा 8255.980 लीटर तथा अप्रैल 2022 में 4385.640 लीटर हैं। अपर मुख्य सचिव द्वारा शराबबंदी को सख्ती से लागू करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। अपर मुख्य सचिव द्वारा राज्य सात वाहनों के नीलामी प्रक्रिया में तेजी लाने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में जिला पदाधिकारी कैमूर,पुलिस अधीक्षक कैमूर, अपर समाहर्ता कैमूर,अनुमंडल पदाधिकारी भभुआ एवं मोहनिया,भूमि सुधार उप समाहर्ता भभुआ,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भभुआ,एवं अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थें।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट