
भिवंडी में एमएमआरडीए के माध्यम से गांव में सिमेंट कॉंक्रीट रोड का भूमिपूजन सांसद कपिल पाटिल के हस्तों संपन्न ।।
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Oct 16, 2018
- 474 views
भिवंडी शहर।। राज्य के कार्यसम्राट मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आदेशों के बाद एमएमआरडीए ने भिवंडी तालुुका के ग्रामीण भागों के गांव पाडा में सिमेंट कॉंक्रीट रास्ते का जाळे फैलाने की शुरुआत की है। इसी के अनूसार सांसद कपिल पाटिल के हस्तों रविवार को चार गावं के रास्तों का भूमिपूजन किया गया है। भिवंडी शहर के १२ महत्व वाले रास्तों का कॉंक्रीटीकरण काम का नगरविकास राज्यमंत्री डॉ.रणजित पाटिल के हस्तों गत दिनों भूमिपूजन किया गया है। इसी के अनुसार भाजपा सांसद कपिल पाटिल के हस्तों भिवंडी तालुुका के ग्रामीण भागों में चार रास्ते के काम का आज शुरूआत कर दिया गया है।
उक्त रास्त का काम रेल्वे फाटक से बायपास महामार्ग ( ३ करोड़ ९९ लाख), भरोडी से वेहेले सारंग (१ करोड ९९ लाख),जि.प.सदस्य देवेश पाटिल के अंजूर गट के भरोडी फाटा से सुरई,अंजूर गावं अंतर्गत रास्ते के काम का भूमिपूजन बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ।उक्त कार्यक्रम का ग्रामीणों द्वारा भारी प्रतिसाद मिला।वर्षों से डांबर रास्तों पर बरसात होने के बाद हुए खड्डे से त्रस्त ग्रामीणों को सिमेंट कॉंक्रीट रास्ता निर्माण होने से राहत मिलेगी।उक्त कार्यक्रम में पंचायत समिति की सभापति रविना जाधव,जि.प.सदस्य देवेश पाटिल,जयवंत पाटिल,पंचायत समिति सदस्य जितेंद्र डाकी,
भानुदास पाटिल,सारंग की सरपंच ऊषा शिवाजी पाटिल,दिवे अंजूर के सरपंच आकाश म्हात्रे,मनिष तरे,सुरई के अरुण पाटिल, राम घरत ,विश्वनाथ वझे,पूर्व सरपंच सुधाकर म्हात्रे ,राम माली आदि मान्यवर उपस्थित थे। उक्त कार्यक्रम के साथ ही महात्मा गांधी की १५० वीं जयंती के उपलक्ष्य में गावं में स्वच्छता सेवा संवाद पदयात्रा निकाली गई।जिसमें भारी संख्या में ग्रामीण सहभागी हुए।
रिपोर्टर