
काशी के गंगा घाटो पर चलाया गया सफाई अभियान
- Hindi Samaachar
- Oct 20, 2018
- 438 views
वाराणसी। नगर निगम ने घाटों की सफाई शुरू करा दी है।अस्सी घाट की सफाई अभी शुरू हुई है। घाटों का पानी नीचे उतरते ही घाटों पर गंदगी और मिट्टी जमा हो गई। इससे वहां पहुंचने वाले लोगों को परेशानियां बढ़ गई हैं।इसके लिए कई पंप लगाए गए हैं, जिससे घाटों पर जमी मिट्टी को हटाया जा रहा है। और आवागमन शुरू हो सके।। नमामि गंगे एंव वन विभाग के सयोग से अस्सी घाट पर सफाई का अभियान चलाया गया। वहीं उपस्थित लोगों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया गया। सदस्यों ने गंगा तल में दबे कपड़े, प्लास्टिक व गंगा किनारे के कचरे हटाए गए। संयोजन करते हुए राजेश शुक्ला ने बताया की बाढ़ के दौरान गंगा में बहुत ही गंदगी फैल गई है, जिसे निकालने का काम किया गया है।
रिपोर्टर