भाजपा सरकार के विरोध में राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी ने प्रांत कार्यालय पर निकाला निषेध मोर्चा ।

भिवंडी। केंद्र व राज्य में भाजपा ,शिवसेना गठबंधन सरकार संचालित हैै इनके जनविरोधी कार्यभार का निषेध करने के लिए भिवंडी तालुका राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी (ग्रामीण ) तालुका अध्यक्ष गणेश गुलवी के नेतृत्व में शनिवार को प्रांत कार्यालय पर निषेध मोर्चा निकाला गया। राष्ट्रवादी  कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा सरकार के विरोध में जोरदार घोषणाबाजी किया जिससे पूरा परिसर गूंज उठा।उक्त अवसर पर संबोधित करते हुए गणेश गुलवी ने कहा कि कि जनता को खोटा आश्वासन  व गलत बयान देकर सत्ते पर आने वाली भाजपा ,शिवसेना गठबंधन सरकार आगामी चुनाव में इन्हें सत्ता से बाहर निकाल फेंकने के लिए राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी के अखिल भारतीय अध्यक्ष शरदचंद्र पवार एवं लोकनेता गणेश नाईक के विचारधारानुसार राष्ट्रवादी के सभी कार्यकर्ता पूर बल के साथ सक्रिय रूप से जुट गए हैं जो जनता का विश्वास संपादन कर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को विजयी कराने के लिए  आवाहन कर रहे हैं। उक्त अवसर पर राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी के शिष्टमंडल ने केंद्र व राज्य  में भाजपा शिवसेना गठबंधन सरकार को सत्ता में आए साढेचार वर्ष हो गए हैं परंतु उसके बावजूद बढती महंगाई ,खेती सामग्री दर में गिरावट ,पेट्रोल - डिजेल के आसमान छूते  दर ,किसानों की आत्महत्या ,महिला व दलितों पर बढते अत्याचार ,जीवनावश्यक वस्तुओं से वंचित आदि कारणों से सामान्य जनता अनेक प्रकार से परेशान है।उक्त समस्याओं का समाधान करने के लिए  प्रांत कार्यालय में प्रांताधिकारी की अनुपस्थिति में निवासी नायब तहसीलदार विक्रांत पाटिल को ज्ञापन पेश किया। उक्त मोर्चा में राष्ट्रवादी काँग्रेस के जिला उपाध्यक्ष महादेव चौघुले ,कमलाकर टावरे ,तालुका उपाध्यक्ष अनिल पाटिल ,प्रेम गायकवाड ,जि.प.सदस्य किशोर जाधव,सदस्या रत्ना पंडित ,राष्ट्रवादी जिला युक काँग्रेस अध्यक्ष महेंद्र पाटिल ,अरुण पंडित ,तालुका महिला अध्यक्ष मोनिका मढवी आदि सहित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता भारी संख्या में शामिल थे।            

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट