
आम आदमी पार्टी के विधायक अजेश यादव ने हर्ष को किया सम्मानित
- आशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ बिहार
- Aug 08, 2022
- 335 views
राजीव कुमार पांडेय की रिपोर्ट
रामगढ़।। मोहनियां जगजीवन हॉल में आम आदमी पार्टी के द्वारा अगस्त क्रांति समारोह का शानदार आयोजन किया गया।
जिसमें हर्ष मौर्य को दिल्ली के बादली से आप विधायक अजेश यादव (चुनाव प्रभारी बिहार) के द्वारा शॉल एवं प्रतीक चिन्ह के साथ 5000 ₹ देकर सम्मानित किया गया ।यह लड़का 6 क्लास में पढ़ता है और 8 क्लास तक के बच्चो को निशुल्क पढाता है। साढ़े दस साल उम्र है।उत्क्रमित मध्य विद्यालय कलानी का छात्र है।पिता सरविंद सिंह एक परचून की दुकान चलाते हैं।माता रेखा देवी आंगनबाड़ी सेविका है। यह अपना यूट्यूब चैनल हर्ष की दुनिया चलाता है।फेसबुक पर भी क्लास चलाता है।इसके मोटीवेटर मम्मी पापा, अरविन्द गुरुदेव,शुशील कुमार जो इसका यूट्यूब चैनल संभालते हैं।दादा जी सूर्यनाथ मुखिया जो सिझुआ पंचायत के 2001 में मुखिया रह चुके हैं।
रिपोर्टर