
विधानसभा रामगढ़वासियों का आश और विश्वास सुधाकर सिंह बनेंगे कैबिनेट मंत्री
- आशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ बिहार
- Aug 09, 2022
- 391 views
राजीव कुमार पांडेय की रिपोर्ट
रामगढ़।। बिहार में राजनीतिक उठापटक को देखते हुए रामगढ़ विधानसभा वासियों की आस जग गई है रामगढ़ विधान सभा वासियों को लगने लगा है कि विधायक सुधाकर सिंह को राज्य कैबिनेट मंत्री के रूपमें जगह मिल जाएगा। नवबिहार टाइम्स संवाददाता से बात करते हुए ओम हरि तिवारी कहते हैं कि रामगढ़वासी अपने विधायक की योग्यता ,जुझारूपन,सही नेतृत्व से पूर्णतः वाकिफ हैं और उनका विश्वास सातवें आसमान पर चढ़ बोल रहा है ।विधायक जी मंत्री पद के लिए सर्वथा योग्य हैं।उनके द्वारा विधायक रहते हुए विधानसभा मे जिस तरह से सभी मुद्दों को उठाया गया है यह एक कुशल राजनेता,योग्य विधायक मे ही पाया जाता है।और मंत्रीमंडल मे जगह योग्य विधायक को ही मिलता है।
रामब्यास बिंद ने कहा कि विधायक जी मंत्री बनने के लिए सही पात्र हैं।उनको मंत्रीमंडल मे जगह मिलना चाहिए।
अरविंद सिंह पप्पू ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि रामगढ़ का नेतृत्व करने वाले को सरकार मे होने पर मंत्रीमंडल मे जगह मिलता है कैमूर मे रामगढ़ विधानसभा का एक अलग पहचान है रामगढ़ की गिनती बिहार के हॉट सीटों मे होती है।इसलिए अबकी बार सुधाकर सिंह का मंत्री बनने का चांस 99%है। वैसे कैमूर के नेतृत्वकर्ता के रूप मे सुधाकर सिंह अपने को स्थापित करने मे कामयाब हुए हैं।
अब देखना है कि आने वाले समय में क्या और कैसी घटनाएं घटने वाली हैं यह आने वाला वक्त ही बताएगा।
रिपोर्टर