आदर्श सांसद ग्राम सोनाले में मुख्य रास्ते का भूमिपूजन, सासंद निधि से गांव को घंटागाडी।

आदर्श सांसद ग्राम योजना अंतर्गत  सोनाले गांव में विकासकाम जोरों पर शुरूआत हो गई है सांसद कपिल पाटिल की उपस्थिति में सोनाले गांव के मुख्य रास्ते का कॉंक्रीटीकरण कार्य का मंगलवार को भूमिपूजन किया गया। इसी प्रकार सांसद निधि से महात्मा गांधी स्वछता अभियान अंतर्गत  घंटागाडी हेतु पत्र दिया गया। गांव के अन्य कार्य  को भी जल्द से जल्द पूर्ण करने के लिए प्रशासन को सूचित किया गया है इस संदर्भ में जानकारी कपिल पाटिल ने दी है। गौरतलब है कि सोनाले गांव को दत्तक लेने के बाद ग्रामीणों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए सांसद कपिल पाटिल ने ग्राम विकास की योजना सुनिश्चित किया था।  इसी के अनूसार लगभग ११४ कार्यों को सुनिश्चित किया था। पूर्व चार वर्षों में  ७९ काम पूरा होने के प्रगतीपथ पर हैं। पूर्व तीन वर्षों में गावं का कायापलट करते हुए  विविध काम पूरे कर लिए गए हैं। सांसद आदर्श ग्राम योजनाके  अनुसार गांव में नागरी सुविधा , मूलभूत,आरोग्य सुविधाओं के साथ ही  मानवीय ,सामाजिक,आर्थिक,पर्यावरण का विकास किया गया है।गांंव  में विविध अभियान का आयोजन किया गया है। सरकारी योजना का प्रसार के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम, सरपंंच  को आगे बढकर प्रभातफेरी,स्वच्छता अभियान ,महिला सक्षमीकरण,महिला कार्यक्रम ,राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशननुसार शिविर,कुष्ठरोग जनजागृती हेेतु मोटरसाइकल रॅली,लोकसहभाग के लिए निशुल्क पॅनकार्ड,आरोग्य शिविर, गांव के प्रमुख रास्ते का सुशोभिकरण आदि उपक्रम का आयोजन किया गया है।सांसद कपिल पाटिल के शुभहस्तों आज सोनाले  से एलकुंद गावं तक  कॉंक्रीटीकरण रास्ते का भूमिपूजन किया गया है। सोनाले क्षेत्र के विकास के लिए हम कटीबद्ध हैं इस प्रकार का आश्वासन सांसद कपिल पाटिल ने दिया है।उक्त अवसर पर सांसद स्थानिक विकास निधि से गांव को घंटागाडी उपलब्ध कराने के लिए पत्र सरपंच रेश्मा तरे को सौंप दिया है।इसी प्रकार प्रलंबित काम बाबत विस्तृत जानकारी ली। आरोग्य उपकेंद्र, तालब सुशोभीकरण,चार पाडे में स्मशानभूमी तैयार करने आदि काम जल्द से जल्द  पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।उक्त अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता मोतीराम चोरघे ,भाजपा जिला किसान आघाडी के अध्यक्ष यशवंत सोरे ,शिवसेना के वरिष्ठ कार्यकर्ता विशुभाऊ म्हात्रे ,पूर्व सरपंच अनंता मढवी ,ग्रा.पं.सदस्य संजय मढवी ,युवक काँग्रेस तालुका अध्यक्ष विजय पाटिल आदि मान्यवर उपस्थित थे।     

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट