विद्यालय पहुंच भूमि सुधार उप समाहर्ता मोहनिया दुष्यंत कुमार ने बच्चों को दी भाज्य- अभाज्य संख्याओं की जानकारी

राजीव कुमार पांडेय की रिपोर्ट


रामगढ़।। आज भूमि सुधार उप समाहर्ता मोहनियां दुष्यंत कुमार मसाढी पंचायत के मेढा गांव पहुंचे। वहां जाकर उप समाहर्ता के द्वारा हर घर नल का जल, घर तक पक्की गली नली योजनाएं, प्राथमिक विद्यालय आंगनवाड़ी केंद्र, जन वितरण प्रणाली दुकान मनरेगा, योजनाएं ग्रामीण आवास योजनाएं का  अनुश्रवण किया गया।

विद्यालय के शिक्षा समिति के अध्यक्ष विशेष श्रीवास्तव के अनुसार प्राथमिक विद्यालय मेढा में अनुश्रवण के क्रम में भूमि सुधार उप समाहर्ता मोहनिया के द्वारा बच्चों से प्रश्न पूछा गया बच्चे जवाब देते नजर आए। बच्चों के द्वारा जवाब पाकर उप समाहर्ता खुश नजर आए। उप समाहर्ता के द्वारा कक्षा का संचालन भी किया गया साथ ही बच्चों को भाज्य अभाज्य संख्याओं की समझ विकसित कराया गया। भूमि सुधार उप समाहर्ता मोहनिया को जांच जांच करने के लिए दिनांक 10 /8/ 2022 को आना था लेकिन किसी कारणवश वे नहीं आ पाए ।आज आकर उन्होंने अपने कार्य को पूरा किया । अनुश्रवण के क्रम में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक महेंद्र राम एवं शिक्षक मुकेश कुमार सिंह उपस्थित रहे। साथ ही विद्यालय के शिक्षकों का कहना था कि आज विद्यालय में उप समाहर्ता सर को पाकर हम लोगों को बहुत खुशी मिली।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट