परवेज़ खान (पी के) राज्य के असंगठित श्रमिक कांग्रेस के महासचिव पद पर मनोनीत।।


भारत में मैनचेस्टर शहर कहलाने वाले भिवंडी शहर के पावरलूम उद्योग पिछले कई दशकों  से संकट और आर्थिक बदहाली का शिकार हो रहा है । वही पर  शहर के श्रमिंकों को कई  समस्याएं से जूझना पड़ रहा है । कांग्रेस पाटी द्वारा             पावर लुम उद्योग और इसमें काम करने वाले श्रमिकों के कल्याण के लिए भिवंडी शहर से प्रसिद्ध समाजसेवक परवेज खान (पी के ) को राज्य असंगठित श्रमिक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव पद पर  मनोनीत किया है। वही पर पॉवरलूम उद्योग के श्रमिंकों की दशा अत्यंत दयनीय हैं।  इस पावरलूम उद्योग के लिए विशेष राहत व अनुदान की मांग कई सालों से की जा रही है।  महाराष्ट्र राज्य के अध्यक्ष अशोक राव चौहाण के आदेशानुसार  असंगठित श्रमिंक कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद बदरूजाम ने पिछले  दिनों प्रसिद्ध समाज सेवक  परवेज खान (पी के ) को राज्य असंगठित श्रमिंक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव  पद पर मनोनीत किया है। और साथ ही उम्मीद जताई है इस पद पर परवेज खान (पी के ) के नियुक्ति से श्रमिंकों के हर  समस्याओं की जानकारी तथा  उनका निराकरण करने में मदद मिलेगी । परवेज खान (पी के) के इस नियुक्ति पर शहर के राजनीतिक और सामाजिक हलकों द्वारा खुशी व्यक्त की गई है ।  इस अवसर पर तुफ़ैल फारुकी ,हज़ीफ अंसारी,'जावेद भाई,इकबाल भाई, महबूब अंसारी आदि कार्यकर्ताओं द्वारा  नवनियुक्त महासचिव परवेज खान (पी के)  का सत्कार किया गया ।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट