अमर दयाल सिंह थाम सकते हैं एनडीए का दामन

रामगढ़ से राजीव कुमार पाण्डेय कि रिपोर्ट


रामगढ़ (कैमूर) ।। कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के चचेरे बड़े भाई और महान समाजवादी नेता स्वर्गीय सच्चिदानंद सिंह के सुपुत्र  अमर दयाल सिंह जो फिलहाल राजद में हैं ,के बारे में विश्वस्त सूत्रों से ज्ञात हुआ है की महागठबंधन की सरकार बनने के बाद वे एनडीए का दामन थाम सकते हैं।हालांकि अमर दयाल सिंह  अभी इस बारे में कोई पुष्टि करने को तैयार नहीं हैं।उनसे मोबाइल के माध्यम से भी इस बारे में जानने का प्रयास हुआ परंतु इस बारे में उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।हालांकि इस खबर का उन्होंने खंडन भी नही किया ।जिससे ये कयास लगाया जा सकता है कि भीतर भीतर कुछ खिचड़ी जरूर पक रही है।

उल्लेखनीय है कि अमर दयाल सिंह के पिता स्वर्गीय सच्चिदानंद सिंह पूर्व सिंचाई मंत्री बिहार सरकार मे थे। एक बड़ा वोट बैंक पूरे शाहाबाद रेंज में बिखरा पड़ा है।जिसे एक जगह इकट्ठा करके अमर दयाल सिंह जी अगर एनडीए का दामन थामते हैं तो कृषि मंत्री सुधाकर सिंह और राष्ट्रीय जनता दल के लिए ये सिर मुड़ाते ही ओले पड़ने जैसी बात होगी।

बक्सर लोकसभा क्षेत्र के कुछ लोगों से बात चीत हुई जिससे ये बात निकल कर सामने आ रही है कि अगर महागठबंधन की तरफ से राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह या उनके पुत्र कृषि मंत्री सुधाकर सिंह बक्सर लोकसभा से चुनाव लड़ते हैं तो एनडीए की तरफ से उनके खिलाफ  अमर दयाल सिंह को प्रत्याशी बनाया जा सकता है।यदि ऐसा होता है तो बक्सर लोकसभा का इस बार का चुनाव काफी रोचक होगा।

ऐसी उम्मीद है कि अमर दयाल सिंह के साथ कांग्रेस और राजद में सक्रिय कुछ अन्य युवा छात्र नेता भी महागठबंधन छोड़ सकते हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट