भिवंडी पालिका के प्रशासक व आयुक्त द्वारा गणेश विसर्जन घाटों का दौरा

भिवंडी ।। भिवंडी शहर में इस वर्ष का सार्वजनिक गणेशोत्सव गणेश भक्तों व नागरिकों द्वारा बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। इसके लिए पालिका प्रशासन ने  पुलिस प्रशासन व टोरेंट पाॅवर के अधिकारियों और  सार्वजनिक गणेशोत्सव के पदाधिकारियो के संयुक्त बैठक के बाद इस उत्सव पर सड़कों की मरम्मत, साफ सफाई, स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं, पानी सप्लाई जैसे महत्वपूर्ण सुविधा तत्काल उपलब्ध करवाने के कार्य युद्ध स्तर पर शुरू किया है। इन कार्यों का निरीक्षण करने के लिए पालिका प्रशासक व आयुक्त विजय कुमार म्हसाल ने सार्वजनिक गणेशोत्सव महामंडल के अध्यक्ष मदन भोई, श्याम पाटिल व अन्य पदाधिकारियो के साथ सड़कों की मरम्मत व साफ सफाई सहित मुख्य विसर्जन घाटों का दौरा किया। बतादें कि कोरोना काल में नागरिकों द्वारा सभी त्योहार व उत्सव सादगी तरीके से मनाया गया था।‌ लेकिन नागरिकों द्वारा इस वर्ष दही हंडी उत्सव उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसे देखते हुए गणेशोत्सव उत्सव पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सभी सुविधाएं पालिका प्रशासन द्वारा प्रदान की जायेगी। इस दौरे के दरमियान प्रशासक एवं आयुक्त विजयकुमार म्हसाल ने उपस्थित संबंधित पालिका अधिकारियों को समय सीमा के भीतर इन कार्यों को पूरा करने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए है। यही नहीं पालिका प्रशासन भी गणेशोत्सव पर समय के भीतर गणेश भक्तों को सभी सुविधाएं प्रदान करने के लिए पूरा ध्यान दे रही है। इसके लिए सभी संबंधित पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों ने तेजी से काम करना शुरू कर दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि समय रहते हुए गणेश भक्तों व नागरिकों को सारी सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रशासन कटिबद्ध है। इस दरमियान पालिका के शहर अभियंता लक्ष्मण गायकवाड़, अभियंता एस.जी.भट्ट, वसीम शेख, विनोद मते तथा आरोग्य विभाग प्रमुख जे.एम. सोनवणे आदि अधिकारी मौजूद थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट