पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह का कैमूर आगमन मां मुंडेश्वरी का किया पूजन अर्चन

राजीव कुमार पांडेय कि रिपोर्ट


रामगढ़ ।। मां मुंडेश्वरी की धरती कैमूर मे पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह का पदार्पण हुआ। मां मुंडेश्वरी धाम जाकर पूर्व कृषि मंत्री ने विधिवत पूजन अर्चन की। पूजन अर्चन के क्रम में पूर्व कृषि मंत्री के साथ रामगढ़ के पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह ,पूर्व मंत्री बिहार सरकार बृजकिशोर बिंद, विधान परिषद सदस्य संतोष कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष मनोज जायसवाल, जिला के संगठन प्रभारी हिमांशु चतुर्वेदी सहित अन्य जिला के संगठन पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

साथ ही जिला कार्यालय में संगठनात्मक बैठक मे भी मौजूद हुए जिसमें संगठन के मजबूती के लिए डोर टू डोर जाकर पार्टी के द्वारा केंद्र सरकार की उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराना तथा पार्टी के लिए मेहनतकश युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए प्रेरित करने पर बल दिया गया।इस बैठक मे कैमूर के सभी पूर्व बीजेपी विधायक,जिला स्तर के पदाधिकारी,सभी मंडल अध्यक्ष,मंडल प्रभारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट