राज्य शिक्षक सम्मान से पुरस्कृत होंगे अनिल कुमार सिंह

राजीव कुमार पांडेय कि रिपोर्ट


रामगढ़(कैमूर) ।। आदर्श बालिका+2 उच्च विद्यालय रामगढ़ के प्रधान शिक्षक अनिल कुमार सिंह का चयन राज्य शिक्षक सम्मान के लिए किया गया है।यह राजकीय सम्मान 5सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर पटना मे प्राथमिक शिक्षा निदेशालय के तरफ से  आयोजन कर सम्मान से नवाजा जाएगा।इस सम्मान के लिए कैमूर से दो शिक्षकों का चयन किया गया है।

इनके अलावा भभुआ प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिलौटा के शिक्षक धीरज कुमार को भी यह राजकीय शिक्षक सम्मान प्राप्त होगा। बिहार से सम्मानित होने वाले 20 शिक्षको मे अनिल कुमार सिंह पहले स्थान पर हैं। आपको बता दें कि प्रत्येक वर्ष 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर बेहतर कार्य के आधार पर राज्य से शिक्षकों का चयन कर यह पुरस्कार दिया जाता है। अनिल कुमार सिंह ने गर्ल्स हाई स्कूल में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए नवाचार करते हुए  मैट्रिक में बेहतर रिजल्ट के लिए सुपर -90 इंटरमीडिएट में सुपर- 40 नाम से शिक्षण का संचालन किया शनिवार को   

' नो बैग डे ' का प्रयोग करा छात्राओं को किताबी ज्ञान से हटकर व्यवहारिक शिक्षा पर जोर देने का कार्य किया। शिक्षा निदेशालय के द्वारा इन्हीं सब किए गए कार्यों के आधार पर इनका चयन शिक्षक पुरस्कार के लिए किया गया है। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 6 अगस्त को इन्होंने इंडिपेंडेंट नेशन जूरी के समक्ष प्रस्तुतिकरण  पेश किया था लेकिन दुर्भाग्य वश ये राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित नही हो पाए नही तो कैमूर जिले को लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त हुआ होता। राजकीय शिक्षक सम्मान प्राप्त करना भी एक बड़ी उपलब्धि है।कैमूर जिले के शिक्षकों के साथ साथ शिक्षा प्रेमियों मे भी खुशी की लहर है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट