कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी में भिवंडी कांग्रेस से सात पदाधिकारियो की नियुक्ति

भिवंडी।। भिवंडी पालिका के आगामी चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले के मार्गदर्शन में भिवंडी शहर जिला अध्यक्ष व पूर्व विधायक एडवोकेट रशीद ताहिर मोमिन पार्टी ने पार्टी को मजबूत करने के लिए पदाधिकारियो के बीच बैठक कर पदों का वितरण कर रहे है। इसी तरह पक्ष को मजबूत करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोलो ने भिवंडी के सात पदाधिकारियो को प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश प्रतिनिधि के रूप में नियुक्ति किया है। इसमें पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी इरफान पटेल, तारिक फारूकी, रानी अग्रवाल, के.एस. शोहेल खान, रूखसाना कुरेशी, सलाम शेख, अशफाक हाशमी का समावेश है। कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियो ने प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले सहित नव नियुक्ति पदाधिकारियो को पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट