
महानगर पालिका द्वारा क्षयरोग प्रतिबंधात्मक उपाययोजना शुरू
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Sep 30, 2022
- 374 views
भिवंडी।। भिवंडी पालिका के स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्षयरोग प्रतिबंधात्मक उपाय योजना युद्ध स्तर पर शुरू किया गया है। प्रधानमंत्री क्षय रोग (टीबी) मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत 17 सितंबर 22 को भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्रजी मोदी के जन्मदिन पर केंद्रीय पंचायत राज राज्य मंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल ने भिवंडी के 100 टीबी रोगियों को निक्षय मित्र के रूप में दत्तक लिया है। ओस कार्यक्रम के दरमियान भाजपा विधायक महेश चौघुले और भाजपा शहर अध्यक्ष व पूर्व नगरसेवक संतोष शेट्टी उपस्थित थे।गौरतलब हो कि भिवंडी पालिका क्षेत्र अंर्तगत स्लम क्षेत्रों की संख्या अधिक है। इन स्लम क्षेत्रों में गरीब मजदूरों की झुग्गियां है। इन झुग्गियों मे गरीब और जरूरतमंद लोग रहते है। पालिका के मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी ने 24 सितंबर 22 को केंद्रीय पंचायत राज राज्य मंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल से मुलाकात की। भिवंडी पालिका क्षेत्र के 100 टीबी मरीजों सहित अन्य शहरों से कुल 2354 टीबी मरीजों दत्तक लिया। केंद्रीय पंचायत राज राज्य मंत्री कपिल पाटिल पालिका क्षेत्र के टीबी रोगियों को अगले 6 महीने तक पोषण आहार उपलब्ध कराएंगे। प्रधानमंत्री क्षय रोग (टीवी) मुक्त भारत अभियान के तहत उनका बहुमूल्य योगदान प्राप्त हुआ है।इस अवसर पर चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी बुशरा सैय्यद एवं उनके अधिकारी, कर्मचारी, क्षय रोग रोगी एवं नागरिक उपस्थित थे। इस प्रकार की जानकारी पालिका के नव नियुक्ति जन संपर्क प्रमुख सुनिल भाऊ झलके ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।
रिपोर्टर