राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्यास आयोग के ठाणे जिला उपाध्यक्ष द्वारा डॉक्टरों का सत्कार

भिवंडी।। डॉक्टर भगवान का दूसरा रूप होता है। इस चरितार्थ की सत्यता पर राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्यास आयोग के ठाणे जिला पदाधिकारियो ने स्वं इंदिरा गांधी उप जिला अस्पताल भिवंडी के डॉक्टरों को दीपावली के पूर्व संध्या पर पुष्पगुच्छ देकर सत्कार किया। बतादें गत दिनों भंडारी कंपाउड में शाम के समय काम पर जाते हुए शिव कुमार (१७) को जहरीला सर्प ने काट लिया था। उसके परिजनों ने उसे आनन - फानन में उपचार हेतु स्वं इंदिरा गांधी उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर अपने कर्तव्य पर हाजिर डाॅ.दिशा वंधवा ने प्राथमिक उपचार कर ठाणे के कलवा अस्पताल भेज दिया था। जहां पर चार दिन इलाज़ के बाद सर्पदंश से पीड़ित शिव कुमार पूरी तरह से स्वस्थ्य होकर अपने घर वापस आया। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्यास आयोग के ठाणे जिला उपाध्यक्ष मनोज एस गोयल, मनोहर दिघा परमार, अर्जुन कुमार, दिलीप कुमार,राम किशन आदि पदाधिकारियो ने डाॅ दिशा वंधवा, डाॅ. मोरे और डाॅ.सुभाष गुलाब को पुष्पगुच्छ देकर सत्कार किया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट