
केंद्रीय पंचायती राज मंत्री कपिल पाटिल के हस्ते भिवंडी में आनंद किट का वितरण
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Oct 22, 2022
- 351 views
भिवंडी।। राज्य सरकार ने नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा नागरिको की दिवाली मीठा बनाने के लिए महज एक सौ रुपये मे एक किलो चीनी, एक किलो सूजी,एक किलो चना दाल और एक लीटर पामोलिन तेल की कीट ( पैकेज) बनाकर सरकारी अनाज वितरण करने वाली दुकानों द्वारा वितरित करने का निर्णय लिया है। जिसकी शुरुआत भी हो चुकी है।
आज शनिवार भिवंडी लोकसभा क्षेत्र के सांसद व केंद्रीय पंचायत राज मंत्री कपिल पाटिल के शुभ हाथों से ब्राह्मण अली स्थित एक सरकारी अनाज वितरण करने वाली दुकान से आम जनता में इस किट ( पैकेज) का वितरण किया गया। इस अवसर पर विधायक महेश चौगुले, नगरसेवक सुमित पाटिल, भिवंडी राशन अधिकारी आर.एम.गर्गे व भारी संख्या में राशन कार्ड धारक उपस्थित थे। केंद्रीय पंचायत राज मंत्री कपिल पाटिल मे कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ठाणे जिले के लगभग 1 लाख 5 हजार राशन कार्ड धारकों में खुशियों के साथ दिवाली मनाने का प्रयास किया है।
रिपोर्टर