
भाजपा - एकनाथ शिंदे की शिवसेना गठबंधन में लड़ेगी सभी चुनाव - चंद्रशेखर बावनकुले
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Nov 05, 2022
- 465 views
भिवंडी।। ठाणे जिले के तीन दिवसीय दौरे पर आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने भिवंडी शहर में आयोजित पत्रकार संवाद कार्यक्रम में कहा कि आगामी महानगर पालिका, विधानसभा तथा लोकसभा का चुनाव भाजपा और एकनाथ शिंदे की शिवसेना गठबंधन कर लड़ेगी। इस बार दोनों दल मिलकर पूर्ण बहुमत में सरकार स्थापित करेंगे। जिसके कारण राज्य का चौमुखी विकास होगा। शहर के ठप्प पड़े विकास कार्यों को पुनः जल्द शुरू किये जायेगें । इसके साथ ही उन्होंने महाविकास आघाडी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार की विकास योजनाओं को रोक दिया गया था। जिसके कारण पिछले ढाई वर्षों में विकास काम ठप्प रहा। लेकिन शिंदे और फडणवीस की सरकार द्वारा हाई स्पीड बुलेट ट्रेन सहित केंद्र की विभिन्न विकास योजनाओं को एक बार पुनः शुरू किया है। भिवंडी शहर सहित तमाम शहरों के रुके हुए विकास कार्य पुनः तेजी के साथ शुरू होंगे। भिवंडी शहर के विकास कार्यों को रोककर सरकार की प्रतिमा खराब करने की कोशिश की गई। यही नहीं उन्होंने कहा कि महाविकास आघाडी सरकार की गलत नीतियों के कारण स्थानीय निकाय चुनाव नहीं हो पा रहे हैं, पूर्व के राज्य सरकार ने जनगणना का इंतजार नहीं किया बल्कि जनगणना के साथ छेड़छाड़ कर स्वयं के फायदे के लिए सीटों की संख्या बढ़ा दी।
रिपोर्टर