
पालिका में बिरसा मुंडा की जयंती समारोह संपन्न
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Nov 16, 2022
- 286 views
भिवंडी।। बिसरा मुंडा की जयंती के अवसर पर पालिका प्रशासक व आयुक्त विजय कुमार म्हसाल ने बिसरा मुंडा के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके कार्य व स्मृति का अभिवादन किया। यह कार्यक्रम अतिरिक्त आयुक्त ओमप्रकाश दिवटे, उपायुक्त (मुख्यालय) दीपक पुजारी, उपायुक्त (कर) दीपक झिजांड के मौजूदगी में संपन्न हुआ। इस दरमियान आयुक्त विजय कुमार म्हसाल ने अपने संबोधन में कहा कि बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 को राची जिले के उलिहातू गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम सुगन्ना और माता का नाम कर्मी हतू था। बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी बिरसा को शिक्षा के लिए धर्म परिवर्तन करना पड़ा। उन्होंने 1895 में छोटा नागपुर क्षेत्र में ब्रिटिश सरकार के खिलाफ बड़ी लड़ाई लड़ी।बिरसा मुंडा ने धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह कर दिया। इसे उलगुलान विद्रोह के नाम से जाना गया। बिरसा मुंडा के कार्यों के कारण उन्हें आदिवासी नेता और महान स्वतंत्रता सेनानी कहा जाता है। बिरसा मुंडा ने बिहार, झारखंड राज्य के विकास और भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन्हें 3 मार्च 1900 को गिरफ्तार कर लिया गया और 25 वर्ष की आयु में 9 जून 1900 को राची जेल में उनकी मृत्यु हो गई। बिरसा मुंडा का जन्म दिवस पूरे देश में एक राष्ट्रीय और जातीय गौरव के रूप में मनाया जाता है। बिरसा मुंडा के कार्यों के कारण उन्हें भगवान धरती आबा जननायक के नाम से जाना जाता है। भिवंडी पालिका ने भारत के ऐसे महान राष्ट्रपुरुषों को उनके कार्य और स्मृति के लिए अभिवादन किया। इस अवसर पर सहायक संचालक नगर रचनाकार स्मिता कालकुटकी, सहायक आयुक्त ( जनसंपर्क,) प्रणाली घोंगे,सहायक आयुक्त नितीन पाटिल व सभी प्रभाग के सहायक आयुक्त, विभाग प्रमुख व पालिका के कर्मचारी भारी संख्या में उपस्थित थे।
रिपोर्टर