
भिवंडी पालिका के प्रभाग समिति क्रमांक तीन अंर्तगत 8 बकायादारों की संपत्तियां नीलाम
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Nov 18, 2022
- 562 views
भिवंडी।। भिवंडी पालिका प्रशासन ने संपत्ति टैक्स बकायादारों के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए बकायादारों की संपत्तियां सीलकर नीलामी करना शुरू किया है। जिसके कारण टैक्स बकायादारों में हड़कंप मचा हुआ है. इसी क्रम में प्रभाग समिति क्रमांक तीन के सहायक आयुक्त सोमनाथ सोष्टे ने पालिका प्रशासक व आयुक्त विजय कुमार म्हासल के आदेशानुसार उपायुक्त कर दीपक झिजाड़ के मार्गदर्शन में कार्यालयीन अधीक्षक कल्पना तलपडे, कर निरीक्षक किशोर पवार तथा भूभाग लिपिकों की टीम के साथ 8 बड़े बकायादारों की संपत्तियो पर पहुँचकर संपत्तियों के सामने बैनर पोस्टर लगाकर आज से नीलामी शुरू की है। बतादें की इस प्रभाग समिति में वर्ष 2021 - 2022 के आखिर तक कामतघर के मालमत्ता क्रमांक 221/00 पर 8,32,044 रूपये,नविन कणेरी के मालमत्ता क्रमांक 1301/0/अ पर 47,748 रूपये, 1650/0 नविन कणेरी के मालमत्ता पर 38,00,000 रूपये,1140/1 पर 2,46,228 रूपये,1140/2 पर 1,27,713 रूपये,1546/00 पर 6,35,233 रूपये, 1012/38 पर 1,21,714 रूपये और 218/103 शास्ती नवीन कणेरी पर 1,70,476 रूपये संपत्ति टैक्स सहित विभिन्न टैक्स बकाया है। सहायक आयुक्त सोमनाथ सोष्टे द्वारा बार बार नोटिस देने के बाद भी उक्त संपत्ति धारकों द्वारा टैक्स का भुगतान नहीं किया जा रहा था। जिसके कारण सहायक आयुक्त ने उक्त सभी संपत्तियां सील कर दी थी। जिसकी आज से नीलामी शुरू की गई है। किन्तु नीलामी के दरमियान खरीददार नहीं मिलने के कारण पालिका प्रशासन ने नाममात्र की बोली लगाकर उक्त सभी संपत्तियां पालिका प्रशासन के नाम पर हस्तांतरण करने की प्रक्रिया शुरू की है। इस कार्रवाई से बकायादारों में हड़कप मचा हुआ है।
रिपोर्टर