राहुल गांधी द्वारा सावरकर विरोधी बयान के खिलाफ भिवंडी में युवा मोर्चा का प्रदर्शन

भिवंडी।। महाराष्ट्र राज्य में प्रवेश करने वाली भारत जोडो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने स्वतंत्रता सेनानी सावरकर की कड़ी आलोचना करते हुए उन पर अंग्रेज होने का आरोप लगाया। इस वक्तव्य के बाद देशभर में राहुल गांधी के खिलाफ सावरकर प्रेमी जनता विरोध प्रदर्शन कर रही है। वही महाराष्ट्र में भाजपा, शिवसेना शिंदे गट और मनसे ने आन्दोलन की चेतावनी देकर राहुल गांधी से माफी मांगने के लिए कहा है। भिवंडी के छत्रपति महाराज शिवाजी चौक पर आज दोपहर में भाजपा युवा मोर्चा भिवंडी शहर अध्यक्ष परेश चौघुले के नेतृत्व में भारी समर्थक उपस्थित होकर तीव्र आंदोलन करते  राहुल गांधी को अपने शब्द वापस लेने के लिए मांग किया। इस अवसर पर भिवंडी भाजपा विधायक महेश चौघुले, भाजपा शहर अध्यक्ष संतोष शेट्टी, महासचिव राजू गाजंगी, महिला पदाधिकारी कल्पना शर्मा,सुगंधा टावरे, सत्वाशिला जाधव और अन्य प्रमुख पदाधिकारियों ने राहुल गांधी के वक्तय का कड़ा विरोध करते हुए कांग्रेस व राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की। वही पर आन्दोलन के समय भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट