भिवंडी राकांपा सेवा दल के शहर अध्यक्ष पद पर देवानंद गौड की नियुक्ति।

भिवंडी।। भिवंडी राकांपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता देवानंद राम ब्रिक्ष गौड को पार्टी को मजबूत करने व उनके अन्य सामाजिक कार्य को देखते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस सेवा दल के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष डाॅ.जानबा मस्के व कार्याध्यक्ष राजेन्द्र लावघरे ( देशमुख) ने राष्ट्रवादी कांग्रेस सेवा दल के भिवंडी शहर अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की है। देवानंद गौड की राकांपा सेवा दल भिवंडी शहर अध्यक्ष पद पर नियुक्ति होने से इनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। बतादें कि स्लम क्षेत्रो के रहने वाले देवानंद गौड की स्लम क्षेत्र में अच्छी पकड़ मानी जाती है। इनकी नियुक्ति होने से और नये कार्यकर्ता राकांपा में शामिल होगे। वही पर संतोष कुमार राय, राजेश चौहान, कैलाश घरत, सलीम चौधरी, इकबाल शेख, संजय गुप्ता, रामेश्वर पांडे,अमरनाथ वर्मा,सुरेश सिंह रावत,मुस्ताक शाह आदि लोगों ने पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट