प्रशासन को मिली बड़ी कामयाबी विगत दिसंबर महीने के लूट कांड के छः आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता कुमार चन्द्र भुषण तिवारी 


कैमूर ।। जिला के कुदरा थाना कांड संख्या 361/22 दिनांक 19.12.2022 भारतीय दंड विधान की धारा 392 में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी लूट कांड के छः आरोपीयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। आपको बताते चलें कि दिनांक 16-17. 12. 2022 को रात्रि में, कुदरा थाना अंतर्गत पुसौली पेट्रोल पंप के पास, अज्ञात अपराधियों द्वारा,एक ट्रक ड्राइवर को कब्जे में लेकर बंधक बनाकर 130000 रु. नगद एवं 12000रु. फोन पे से हथियार के बल पर ट्रांसफर करा लिया गया था। बाद में अपराध कर्मियों ने ड्राइवर को मारपीट कर छोड़ दिया। तथा सभी अपराधी फरार हो गए। जिस संबंध में कुदरा थाना प्रशासन द्वारा कांड संख्या 361/ 22 धारा 392 के अंतर्गत मामला दर्ज कर, अनुसंधान प्रारंभ किया गया। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मोहनियां के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। जिसमें पुलिस निरीक्षक लल्लन प्रसाद थानाध्यक्ष मोहनियां, पुलिस अवर निरीक्षक संजय कुमार थानाध्यक्ष कुदरा, पुलिस अवर निरीक्षक संतोष कुमार वर्मा प्रभारी डीयू शाखा कैमूर, पुलिस अवर निरीक्षक रौशन कुमार  थाना कुदरा, पुलिस अवर निरीक्षक विकास कुमार थाना कुदरा को शामिल किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, तकनीकी अनुसंधान के आधार पर घटना का उद्भेदन करते हुए, लखनऊ उत्तर प्रदेश स्थित नाका चारबाग थाना अंतर्गत, स्थानीय पुलिस के सहयोग से कांड में संलिप्त अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। तथा उन लोगों के निशानदेही पर कुदरा एवं मोहनियां थाना क्षेत्र 3 सहित कुल 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। तथा इनके निशानदेही पर कुल 25 मोबाइल, 10500 रु. एवं एक देसी कट्टा दो जिंदा कारतूस जो घटना मैं प्रयुक्त किया गया था बरामद किया गया। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों ने बताया कि हम सभी मिलकर के मोहनियां और कुदरा क्षेत्र में ट्रक वाले से लूटपाट करते थे। तथा लूटपाट कर लखनऊ उत्तर प्रदेश भाग जाते थे कि पहचान में ना आ सकें। अपराधियों द्वारा कुदरा थाना कांड संख्या 361/ 2022 संलिप्तता की बात स्वीकार किया गया। गिरफ्तार आरोपी अभिमन्यु कुमार सिंह उर्फ मन्नू यादव पिता रामचंद्र यादव ग्राम- बहेरा, राजू प्रसाद केसरी पिता लल्लू प्रसाद केसरी ग्राम- पुसौली, प्रेम चंद्र दिवाकर उर्फ बंटी पिता अजय सिंह ग्राम- सराय, धर्मेंद्र कुशवाहा पिता शिव दुलार कुशवाहा ग्राम- घटांव, चारों थाना कुदरा जिला कैमूर, उपेंद्र कुमार यादव पिता शिव दुलार यादव ग्राम-बड़का पकरिहार, थाना-मोहनियां जिला-कैमूर आमिर हुसैन पिता नसरुद्दीन मियां ग्राम उत्तरदायें गांव, थाना-फलाकाता जिला- अलीपुर पश्चिम बंगाल के निवासी बताए जा रहे हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट