भिवंडी पालिका प्रशासन द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारियों, कर्मचारियों की विदाई समारोह का आयोजन

भिवंडी ।। महानगर पालिका सेवा नियमानुसार निर्धारित आयु सीमा के तहत व महाराष्ट्र सिविल सेवा (सेवानिवृत्ति वेतन) नियम, 1982 के कलम 10(1) तहत 7 कर्मचारी आज पालिका की सेवा से सेवानिवृत्त हुए। पालिका के प्रशासक व आयुक्त विजय कुमार म्हसाल के निर्देशानुसार उनकी अध्यक्षता में महानगर पालिका मुख्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस विदाई समारोह में उपायुक्त (मुख्यालय) दीपक पुजारी ने सेवानिवृत्त व स्वेच्छापूर्वक सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों को भविष्य निधि का चेक,, शाल एवं पुष्प गुच्छ देकर सत्कार किया।बतादें कि महानगर पालिका मुख्यालय के दूसरे मंजिल पर हुए सेवानिवृत्त विदाई समारोह में निसार छोटू मोमिन, (वाहन चालक) सेवानिवृत्त, सुनील विठ्ठल वडके (सफाई कर्मचारी) सेवानिवृत्त, सुरेखा हीरू धोत्रे (सफाई कर्मचारी) सेवानिवृत, रंजना अशोक भोईर ( सफाई कर्मचारी) स्वैच्छिक सेवानिवृत्त, सुनील शंकर जाधव ( सफाई कर्मचारी) स्वैच्छिक सेवानिवृत्त,  पूनम अनिल सपकाल (सफाई कर्मचारी) स्वेच्छा से सेवानिवृत्त, विजय रघुनाथ गंगावणे (सफाई कर्मचारी) स्वेच्छा से सेवानिवृत्त कुल सात कर्मचारी आज सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर सहा आयुक्त (प्रशासन) नितिन पाटिल,  प्रभाग समिति एक के सहायक आयुक्त सुदाम जाधव सहित पालिका के अधिकारी व कर्मचारी तथा महानगर पालिका के सभी श्रमिक संघों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस प्रकार की जानकारी पालिका के जनसंपर्क अधिकारी सुनील धाऊ झलके ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है। 

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट