
पालिका प्रशासन के विभागों में फैले भष्ट्राचार के खिलाफ शिवसेना आक्रामक, आयुक्त के साथ पदाधिकारियो ने की बैठक
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Feb 02, 2023
- 372 views
भिवंडी। भिवंडी निजामपुर शहर महानगर पालिका मुख्यालय के विभिन्न विभागों में फैले भष्ट्राचार के खिलाफ बाला साहेब उद्धव ठाकरे की शिवसेना गट के पदाधिकारियो ने बारंबार पालिका के प्रशासक व आयुक्त विजय कुमार म्हसाल को निवेदन पत्र देकर अवगत करवाया है और दिनोंदिन बढ़ रहे भष्ट्राचार पर अंकुश लगाने के लिए मांग किया है। इसके बावजूद भष्ट्राचार की शिकायतें शिवसेना शहर प्रमुख प्रसाद पाटिल सहित अन्य पदाधिकारियो को मिल रही थी। जिसके फलस्वरूप आज शहर प्रमुख के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने पालिका आयुक्त से बैठक कर भष्ट्राचार पर अंकुश लगाने की चर्चा की। गौरतलब हो कि कर निर्धारण विभाग के कंप्यूटर से 27 लाख रुपये के रिकॉर्ड गायब कर भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग, स्वं. मीनाताई ठाकरे नाटक गृह की मरम्मत कर शुरू करने की मांग, नझराना सिनेमा हाल के नजदीक द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर नये अश्वारोही पुतला स्थापित करने की मांग, काप अली में स्व. आप्पासाहेब पड्याल चौक बनाने और शहर के खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत करने के लिए बारंबार आयुक्त को निवेदन पत्र देकर मांग किया गया था। शहर प्रमुख प्रसाद पाटिल ने आज पालिका आयुक्त से बैठक कर आने वाले सप्ताह में उक्त मांगो के संबंध में कार्रवाई शुरू नहीं किये जाने पर प्रशासन के खिलाफ हिंसक आंदोलन करने की चेतावनी दी है। इस शिष्टमंडल में शिवसेना के शहर सचिव महेंद्र कुंभारे, नगर समन्वयक नाना झलके, विधानसभा सचिव गोकुल कदम, उप शहर प्रमुख राकेश मोरे, निलेश केकाण, भाई वनगे, मनोज पाटिल, विभागाध्यक्ष गजेंद्र गुलवी, संतोष भावार्थे, विभागाध्यक्ष भाई काठवले, आकाश देवकर, स्वप्निल जोशी,अर्जुन सालुंखे आदि शिवसैनिक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रिपोर्टर