
भिवंडी पालिका द्वारा "रन फॉर लेप्रसी" मैराथन का आयोजन
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Feb 13, 2023
- 428 views
भिवंडी।। भिवंडी निजामपुर शहर महानगर पालिका के वैद्यकिय स्वास्थ विभाग एवं सहायक निदेशक, स्वास्थ्य सेवा (कुष्ठ रोग) ठाणे,स्वास्थ्य सेवा (कुष्ठ रोग) ठाणे के संयुक्त रूप से "रन फॉर लेप्रसी" मैराथन का आयोजन किया गया। इस मैराथन को सहायक आयुक्त प्रीति गाडे, पालिका के मुख्य वैद्यकिय स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.बुशरा सय्यद,वैद्यकिय स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.भागवत दहिफले,पर्यवेक्षी नागरिक कुष्ठरोग ठाणे के हस्ते हरा झंडा दिखाकर रवाना किया गया। यह मैराथन शिवाजी चौक, वंजारपट्टी नाका, एसटी बस डिपो, हसीन सिनेमा हाल से होते हुए पालिका मुख्यालय पर इसका समापन हुआ। महानगर पालिका के सभागृह में दीप प्रज्वलित कर व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर उपायुक्त (मुख्यालय) दीपक पुजारी के हस्ते विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र, विजेताओं को मेडल पुरस्कार वितरण किये गये। इस अवसर पर उपायुक्त प्रणाली घोंगे, पालिका के माध्यमिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती मोमिन निहाला, महानगर क्रीड़ा अधिकारी शरद कलावंत, जिला पर्यवेक्षक (कुष्ठ रोग) महेश निकुभ एवं कुष्ठ विभाग के कर्मचारी विट्ठल शेलकंदे, दत्तू चव्हाण, किसान ढेरे, रविनाथ जावले (चिकित्सा सहायक),शहर क्षय रोग कर्मचारी व शिक्षक वर्ग मौजूद रहे। वही पर "रन फॉर लेप्रसी" मैराथन का शहर के नागरिकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।
रिपोर्टर