
सारनाथ में हुआ हंगामा आरोपियों ने किया पथराव
- Hindi Samaachar
- Nov 08, 2018
- 440 views
वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र में रात जुआ खेलते पकड़े जाने पर हुआ हंगामा। आरोप है कि आरोपितों ने पथराव कर पीआरवी के तीन सिपाहियों को जख्मी कर दिया। पुलिस ने चार आरापितों को पकड़ लिया। इसकी खबर गुरुवार की सुबह क्षेत्र में फैल गई और आरोपितों को छुड़ाने के लिए बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण सारनाथ थाने का घेराव करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। थोड़ी देर में उनका प्रदर्शन थाने के बाहर धरने में तब्दील हो गया। करीब एक घंटा बाद अधिकारियों के पारदर्शी जांच के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ।
रिपोर्टर