
सड़क दुर्घटना में बुलेट चालक सहित साथी की मौत
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Mar 01, 2023
- 406 views
भिवंडी।। मुंबई - नासिक महामार्ग पर स्थित भिवंडी के खारेगांव पुल पर अज्ञात वाहन चालक ने एक बुलेट मोटरसाइकिल को टक्कर मार देने से बुलेट चालक व उसकी साथी मित्र की घटना स्थल पर मृत्यु होने की घटना कल साढ़े 9 बजे के दरमियान घटित हुई है। इस घटना के बाद घटना स्थल पर पहुँची नारपोली पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ भादंवि की धारा 304(अ), 279 सहित मोटर वाहन कायदा कलम 134 (अ) (ब) ,184 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वही पर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करके पोस्ट मार्डम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल रात्रि साढ़े 9 बजे के दरमियान धारावी मुंबई निवासी सुरज सुनिल कुंचिकोरवे ( 26) व लक्ष्मण मुरघन तेवर ( 26) भिवंडी से मुंबई के तरफ अपनी बुलेट मोटरसाइकिल जा रहे थे। खारेगांव पुल पर अज्ञात वाहन चालक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिसके कारण दोनों की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई है। वही पर वाहन चालक अपना वाहन लेकर फरार हो गया। नारपोली पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जिसकी आगे की जांच सहायक पुलिस उप निरीक्षक घिवार कर रहे है।
रिपोर्टर