गोवर्धन पूजा में पहली बार उमड़ी इतनी भीड़, पोस्टर में कृष्ण अवतार में दिखे अखिलेश यादव
- राजेश कुमार शर्मा, उत्तर प्रदेश विशेष संवाददाता
- Nov 09, 2018
- 674 views
वाराणसी ।। खिड़किया घाट पर गोवर्धन पूजा वर्ष 1973 से आयोजित की जा रही है लेकिन जैसी भीड़ शुक्रवार को उमड़ी वैसी हाल के वर्षों में नहीं देखी गई थी। घाट और आसपास के क्षेत्र में पैर रखने की भी जगह नहीं बची थी। वहीं, गंगा में मौजूद नाव से आए समर्थक भी कम उत्साह में नहीं दिख रहे थे। इसकी वजह डेढ़ साल बाद शहर आए अखिलेश यादव को बताया गया और उमड़े हुजूम को देख वो भी खासे खुश दिखे। गोवर्धन पूजा में शामिल होने वाराणसी आए पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव यदुवंशियों को एकजुट कर गए।
वाराणसी के खिड़किया घाट पर गोवर्धन पूजा वर्ष 1973 से आयोजित की जा रही है लेकिन जैसी भीड़ शुक्रवार को उमड़ी वैसी हाल के वर्षों में नहीं देखी गई थी। घाट और आसपास के क्षेत्र में पैर रखने की भी जगह नहीं बची थी। वहीं, गंगा में मौजूद नाव से आए समर्थक भी कम उत्साह में नहीं दिख रहे थे। इसकी वजह डेढ़ साल बाद शहर आए अखिलेश यादव को बताया गया और उमड़े हुजूम को देख वो भी खासे खुश दिखे। गोवर्धन पूजा में शामिल होने वाराणसी आए पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव यदुवंशियों को एकजुट कर गए।
गोवर्धन पूजा में बनारस के अलावा चंदौली, गाजीपुर, भदोही, जौनपुर, मऊ और बलिया जिले से भी सपा नेता और कार्यकर्ता आए थे। सभास्थल पर मौजूद लोगों में चर्चाएं होती रहीं कि महागठबंधन का क्या होगा। अगला लोकसभा चुनाव सपा कैसे लड़ेगी। इसे लेकर अखिलेश ने मंच से कोई बात तो नहीं कही लेकिन लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी नेताओं को उन्होंने पूर्वांचल में जीजान से जुट जाने के लिए कहा। माना जा रहा है कि अखिलेश के इस दौरे के बाद आगामी दिनों में जन समस्याओं को लेकर प्रदेश और केंद्र सरकार को घेरने के लिए सड़कों पर सपाई पूरे दमखम के साथ उतरेंगे।गोवर्धन पूजा समिति की ओर से शुक्रवार को केसरिया रंग की पगड़ी बांधे यदुवंशियों ने हथुआ मार्केट से खिड़किया घाट तक शोभायात्रा निकाली।
इस दौरान जगह-जगह लगाए गए पोस्टर में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को कृष्ण की वेशभूषा में दिखाया गया था। शोभायात्रा के कारण लहुराबीर से मैदागिन होते हुए खिड़किया घाट तक जाम लगा रहा। अखिलेश यादव को देख सभास्थल में मौजूद नवयुवकों की भीड़ बेकाबू हो गई थी। लगातार नारेबाजी और धक्कामुक्की के बीच स्थिति नियंत्रित करने में पुलिस के पसीने छूट रहे थे। पुलिसकर्मियों ने जब बुजुर्गों से कहा कि लड़कों को शांत कराएं। इस पर जवाब सुनने को मिला कि समाजवादी खून कुछ ज्यादा ही जोशीला होता है, भला संभल कर रहता है।
लखनऊ के इकाना स्टेडियम का नाम बदले जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, यह भगवान विष्णु का नाम है। भगवान के नाम के साथ खिलवाड़ ठीक नहीं है। सरकार से मांग की कि वह वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनवाए और उसका नामकरण भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर करेे।
घोषणा की कि हमारी सरकार आने पर वाराणसी सहित प्रदेश के 10 स्थानों पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम बनवाए जाएंगे। दीपावली के अगले दिन हर साल गोवर्धन पूजा समिति की ओर से गोवर्धन पूजन उत्सव का आयोजन किया जाता है। इससे पहले 2007 में एक बार और अखिलेश यादव बतौर सांसद इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। वहीं 11 साल बाद एक बार फिर अखिलेश यादव इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
रिपोर्टर