
भिवंडी महानगर पालिका द्वारा विकलांग विद्यार्थियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Apr 05, 2023
- 234 views
भिवंडी।। भिवंडी निजामपुर शहर महानगर पालिका के समाज कल्याण व शिक्षा विभाग के संयुक्त रूप से निजामपुरा, शांतिनगर, कल्याण नाका, धामणकर नाका व ताडाली - कामतघर स्थित पालिका विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण कर रहे विकलांग विद्यार्थियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया था। इस प्रतियोगिता में सैकड़ों की संख्या में विकलांग विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक से शामिल हुए। वर्तमान चित्रकला प्रतियोगिता विकलांग छात्रों के कक्षाओं व ग्रेड के अनुसार आयोजित की गयी थी। वही पर विद्यार्थियों को तीन समूहों में विभाजित किया गया था। चित्रकला प्रतियोगिता की परीक्षा उपरांत प्रत्येक समूह में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को ट्राफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। पालिका के प्रशासक एवं आयुक्त विजय कुमार म्हसाल, अतिरिक्त आयुक्त ओमप्रकाश दिवटे, उपायुक्त ( मुख्यालय) दीपक पुजारी, उपायुक्त ( कर) दीपक झिंजाड के मार्गदर्शन में उपायुक्त ( समाज कल्याण) प्रणाली घोंगे,सहायक आयुक्त प्रिती गाडे, विभाग प्रमुख ( समाज कल्याण) स्नेहल पुण्यार्थी व प्राथमिक शिक्षा विभाग के संदीप तांडेल, शिक्षकों, समग्र शिक्षा और उनके सहयोगियों ने विशेष प्रयास किये है। इस प्रकार की जानकारी पालिका के जनसंपर्क प्रमुख सुनिल धाऊ झलके ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।
रिपोर्टर