'अपना पूर्वांचल' के कल्याण कार्यालय का हुआ उदघाटन, पूर्व गृहराज्यमंत्री रहे उपस्थित

अरविंद मिश्रा 'पिंटू' की विशेष खबर

पूर्वांचल के विकास एवं पूर्वांचल से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण के लिए संस्था कटिबध्द : एड. अशोक दुबे

कल्याण : अपना पूर्वांचल संस्था के कल्याण कार्यालय का शनिवार को पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह के द्वारा उदघाटन किया गया। संस्था के इस कार्यालय को कल्याण पूर्व नांदिवली तालाब के पास राधेश्याम यादव 'लड्डू' की अध्यक्षता में शुरू किया गया है जहां पर पूर्वांचल के निवासियों की लिखित समस्याएं जो उनके गांव से संबंधित हैं उनका निस्तारण किया जाएगा साथ ही पूर्वांचल के जिलों के सर्वांगीण विकास का खाका भी कल्याण व मुंबई के कार्यालय द्वारा जल्द ही तैयार किया जाएगा। तमाम गणमान्य लोगों की उपस्थिति एवं करतल ध्वनि के साथ कार्यालय का शुभारंभ किया गया।

कार्यालय के उदघाटन के अवसर पर पूर्व गृहराज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, डॉ. विजय पंडित, पूर्व नगरसेवक मनोज राय, पूर्व नगरसेवक नवीन गवली, विनोद मिश्रा, संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. अशोक दुबे, महासचिव फूलचंद्र दीक्षित मुख्य अतिथि के रूप में दोपहर तीन बजे उपस्थित हुए एवं भव्य उदघाटन के साक्षी बने। काफी व्यस्तता के बावजूद कृपाशंकर सिंह नें कल्याण के लोगों के बीच अपने प्रेम को व्यक्त करते हुए विलंब से पहुंचने के लिए क्षमा याचना की। उपस्थित लोगों को सुंदरकांड व हनुमान चालीसा की पुस्तक भेंट कर उनका सत्कार किया गया।



विचार गोष्ठी में पंहुंचे गणमान्यों ने प्रकट किए संस्था के विषय मे अपने मत

शनिवार शाम 7 बजे से विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया था जिसकी अध्यक्षता करते हुए एड. अशोक दुबे नें गोष्ठी का शुभारंभ करते हुए संस्था के उद्देश्यों के बारे में उपस्थित लोगों को अवगत कराते हुए कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के जिलों में रोजगार के अवसर को बढ़ावा देते हुए वहां के नवयुवकों को स्वावलंबी बनाकर उनका पलायन रोकना है। साथ ही प्रमुख महानगरों में रह रहे उद्योगपतियों से यह आह्वाहन किया गया कि वह पूर्वांचल में उद्योगों को बढ़ाने के विषय मे सकारात्मक पहल करें तथा ऐसे लोगों को संस्था द्वारा हरसंभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारा पूर्वांचल पिछड़ा नही है बल्कि हर क्षेत्र में अपनी अमिट छाप बना रहा है। संस्था के विकास के लिए किस तरह से आगे बढ़ना चाहिए इसके लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेता पारसनाथ तिवारी, भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के कल्याण जिलाध्यक्ष विजय उपाध्याय, कांग्रेस जिलाउपाध्यक्ष कल्याण विनोद तिवारी, सभाजीत मिश्रा, भाजपा नेता आर पी मिश्रा, प्रसिद्ध लेखक रमाकांत तिवारी 'क्षितिज', बिल्डर संजय मिश्रा, पूर्व नगरसेवक व कांग्रेसी नेता नवीन सिंह व सीपी प्रजापति ने अपने विचार रखते हुए संस्था को हर तरह से मदद का भरोसा दिलाया। सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि संस्था के विकास लिए सभी एकजुट दिखे। सूत्रसंचालन अपना पूर्वांचल के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनय मिश्रा द्वारा किया गया।

नांदिवली तालाब के प्रांगण से हुआ शंखनाद, ध्वनि उत्तर प्रदेश शासन तक पहुंचेगी

कल्याण पूर्व के नांदिवली तालाब पर सैकड़ों लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, वहीं इस बारे में पत्रकार अरविंद मिश्रा 'निर्भीक' का कहना है कि "नांदिवली से जो शंखनाद हुआ है उसकी ध्वनि उत्तर प्रदेश सरकार के कानों तक अवश्य पहुंचेगी क्योकि यह संस्था विकास के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश सरकार को सहयोग करने जा रही है जिस सरकार का उद्देश्य भी युवाओं को स्वावलंबी बनाना व रोजगार उपलब्ध कराना है। उत्तर प्रदेश सरकार अवश्य संस्था व पूर्वांचल में उद्योग लगाने वाले को सहायता देगी और अशोक दुबे स्वयं अपने लक्ष्य की पूर्ति के लिए पिछले कई सालों से इसके लिए पूर्वांचल के अधिकारियों व उत्तर प्रदेश सरकार से संपर्क बनाए हुए हैं।"

शैलेश तिवारी, नागमणि पाण्डेय एवं अशोक दुबे ने सुनिश्चित की पूर्व गृहराज्यमंत्री की उपस्थिति

पूर्व गृहराज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह की उपस्थिति का पूरा श्रेय अपना पूर्वांचल संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक दुबे व पत्रकार शैलेश तिवारी व नागमणि पाण्डेय को जाता है जिन्होंने पूर्व में ही कृपाशंकर सिंह की उपस्थिति को तय कर दिया था तथा लगातार उनसे संपर्क में रहे। व्यस्ततम कार्यक्रम के बावजूद इन लोगों के द्वारा यह सूचित किए जाने पर की लोगों का अपार स्नेह उनके साथ है कृपाशंकर सिंह ने अविलंब अपनी उपस्थिति की स्वीकृति दी।

कैसे करें अपनी फरियाद

संस्था के माध्यम से अगर कोई अपने गांव या आसपास की समस्याओं का निस्तारण चाहते हैं तो लिखित रूप में अपनी समस्या का पत्र मुंबई या कल्याण कार्यालय में विस्तृत विवरण के साथ जमा करना होगा। यदि कहीं पर नाम की जानकारी नही देना चाहते तो नाम को गुप्त रखकर आवेदन किए गए काम के लिए संस्था पूर्ण प्रयास करेगी।

पूर्वांचल के प्रसिद्ध व्यंजन बाटी चोखा के स्वाद के साथ कार्यक्रम का भव्य समापन

कार्यक्रम के उपरांत बाटी चोखा व मिष्ठान के स्वाद के साथ लोग एक दूसरे से काफी अर्से बाद मिले व प्रसन्नता व्यक्त की वहीं काफी लोगों ने इस अद्भुत आयोजन में उपस्थित लोगों के साथ सेल्फी लेकर इस क्षण को अविस्मरणीय बनाया। संस्था के अशोक दुबे, आनंद दुबे, राधेश्याम यादव, पिंटू दादा, सुजीत श्रीवास्तव आदि लोगों ने कार्यक्रम को भव्य बनाने व लोगों के सत्कार में कोई कसर नही छोड़ी। 

मनोज राय ने गृहराज्यमंत्री से की मांग, उन्होंने दिया आश्वासन

पूर्व नगरसेवक मनोज राय नें कृपाशंकर के सामने यह मांग रखी कि पूर्वांचल वासियों की गांव से संबंधित समस्या के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के हस्तक्षेप से मुंबई में आईएएस स्तर के प्रशासनिक अधिकारी की नियुक्ति होनी चाहिए जिसके लिए कृपाशंकर सिंह ने आस्वस्त किया है कि जल्द ही इसे मूर्त रूप दिया जाएगा।

सरस ने भेजी शुभकामनाएं
अपना पूर्वांचल को इस भव्य आयोजन के लिए एबी न्यूज़ के संपादक रोहित शुक्ल 'सरस' ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की क्योकिं वह कार्यक्रम के दिन उपस्थित नही थे साथ ही संस्था को हरसंभव मदद की सूचना भी दी जिस पर अशोक दुबे नें आभार जताया।


संस्था नें व्यक्त किया आभार :
अरविंद मिश्रा, संजय मिश्रा, शिवसेना नेता विनीत पाण्डेय, संतलाल पासी, अनिल यादव, प्रभाकर गुप्ता, पत्रकार उदयभान पाण्डेय, कमलेश पाण्डेय 'तरुण', पत्रकार प्रदीप गुप्ता, सीए सचिन गुप्ता, धनंजय सिंह, वकील दुबे, नागेंद्र पाण्डेय, त्रिलोकी तिवारी, महेंद्र तिवारी, मनोज तिवारी, विनोद उपाध्याय, प्रशांत पाण्डेय, अमिताभ गुलाब सिंह, संजय तिवारी, मंडा तिवारी, बृजेश तिवारी, शुभम मिश्रा, नीरज पाण्डेय, लालचंद तिवारी, दिवेश मिश्रा वकील मनोज तिवारी, प्यारेलाल यादव, मुन्ना मिश्रा, वशिष्ठ पिंटू उपाध्याय, अरविंद त्रिपाठी, महेश दिवेदी, शिवपूजन मिश्रा, वकील अभिनव दुबे, दिपिज दुबे, पवन शुक्ला, संदीप तिवारी, शैलेश तिवारी, पवन दुबे, दुर्गेश मिश्रा, आलोक पाण्डेय, सौरभ सिंह, अरविंद मिश्रा ऑडी समेत हर एक उपस्थित गणमान्यों का संस्था नें आभार व्यक्त किया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट