श्री परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष में निकाला जायेगा भव्य शोभायात्रा

जिला संवाददाता कुमार चन्द्र भुषण तिवारी की रिपोर्ट


कैमूर ।। मुख्यालय अंतर्गत अखलासपुर गांव स्थित राष्ट्रीय परशुराम सेना कार्यालय से राष्ट्रीय परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष विनोद तिवारी की अध्यक्षता में गुरुवार को प्रेस वार्ता के माध्यम से श्री परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष में, भव्य शोभायात्रा में सम्मिलित होने हेतु सभी सनातनी बंधुओं को किया गया सादर आमंत्रित। आपको बताते चलें की वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि को भगवान विष्णु ने छठे के अवतार के रूप में आवेशावतार परशुराम के रूप में अवतरित हुए थे, जिनके द्वारा अधर्म के मार्ग पर चलने वाले अधर्मीयों का विनाश किया गया। जिस वजह से प्रतिवर्ष वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया श्री परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष में मनाया जाता है। जिस अवसर पर राष्ट्रीय परशुराम सेना, बजरंग दल, राष्ट्रीय सवर्ण समाज संघ के साथ ही अन्य सामाजिक संगठनों द्वारा यज्ञानुष्ठान के साथ ही भव्य शोभायात्रा का आवाहन किया गया है। जिस संदर्भ में जानकारी देते हुए राष्ट्रीय परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष विनोद तिवारी के द्वारा बताया गया कि इस वर्ष 22 अप्रैल दिन शनिवार को अक्षय तृतीया परशुराम जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। जिस उपलक्ष में जिला मुख्यालय स्थित नगर पालिका मैदान में शाम 3:00 बजे यज्ञानुष्ठान के उपरांत 4:00 नगर पालिका मैदान से जयप्रकाश नारायण चौक, वन विभाग होते हुए पटेल चौक, देवी मंदिर होते हुए अखलासपुर, बेलवतिया पोखरा, एकता चौक के रास्ते पुनः नगर पालिका मैदान तक भव्य शोभायात्रा का कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें आप आप सभी सनातनी बंधु सादर आमंत्रित हैं। उक्त अवसर पर राष्ट्रीय परशुराम सेना के प्रदेश सचिव अभय पांडेय, संयोजक फणीन्द्र त्रिपाठी उर्फ बिट्टू त्रिपाठी, राष्ट्रीय स्वर्ण समाज संघ बिहार कार्यकारिणी अध्यक्ष जैनेंद्र तिवारी उर्फ चातर बाबा, बजरंग दल कैमूर जिला संयोजक प्रिंस कुमार सिंह इत्यादि उपस्थित रहें।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट