ट्रैफिक जाम की समस्या से नागरिक परेशान घंटों तक फंसी रहती है एंबुलेंस

भिवंडी।। भिवंडी शहर के मध्य में स्थित स्वं राजीव गांधी उड़ान पुल के नीचे शासन, प्रशासन व राजनेताओं के कार्यालय के साथ साथ कोर्ट, राशन कार्यालय, पंचायत समिति, कृषि उत्पन्न बाज़ार समिति, वन विभाग, पुलिस लाइन, भिवंडी एसटी डिपो, भिवंडी पालिका मुख्यालय आदि होने के कारण सदैव इस सड़क पर जाम की स्थिति बनी रहती है। उड़ान पुल ने नीचे स्वं इंदिरा गांधी उप जिला अस्पताल होने के कारण दूर दराज से आने वाले एंबुलेंस मात्रा आधा किलोमीटर का सफर तय करने के लिये एक घंटे से ज्यादा समय लग जाता है। जिसके कारण मरीजों को समय पर इलाज ना होने से उनकी मौत भी हो जाती है। यही नहीं कई बार गर्भवती महिलाएं को वाहन अथवा एंबुलेंस में बच्चों को जन्म देना पड़ा है। अब धीरे धीरे यह समस्या विकराल रूप धारण कर लिया है परन्तु यातायात विभाग इस जाम से नागरिकों को उबारने में विफल रही है।ज्ञात हो कि भिवंडी निजामपुर शहर महानगर पालिका एवं टोरेंट पॉवर कंपनी द्वारा स्वं राजीव गांधी उड़ान पुल के नीचे स्वं इंदिरा गांधी उप जिला अस्पताल के मुख्य गेट से कल्याण नाका तक सौंदर्यीकरण का काम शुरू किया है। इस सौंदर्यीकरण के कारण उड़ान पुल के नीचे का रास्ता बंद कर दिया गया है।शांतिनगर जाने के लिए दोनों बाजू से घूमकर जाना पड़ता है। इसके साथ ही शांतिनगर रोड़ का आरसीसी सीमेंट कंक्रीट का काम शुरू है। इसी उड़ान पुल के नीचे स्वं आनंद दिघे चौक और शांतिनगर रोड़ पर ऑटो रिक्शा वाले स्टैंड बनाकर रखे हुए है। स्टैंड के कुछ दूर पर फालका मारने वाले ऑटो रिक्शा ड्राइवरों की भीड़ रहती है। जिसके कारण यातायात की समस्या पैदा होती है। इस उड़ान पुल के नीचे उप जिला अस्पताल होने के कारण विभिन्न क्षेत्रों से एंबुलेंसों का आवागमन बना रहता है। परन्तु जाम होने के कारण कल्याण नाका अथवा भिवंडी एसटी डिपो से अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस को घंटों का समय लग जाता है। इसी जाम में एंबुलेंस आऐ दिन फंसी रहती है। पालिका पालिका प्रशासन एवं यातायात विभाग द्वारा इस समस्या से नागरिकों को निजात दिलाने के लिए कोई उपाय नहीं किया जा रहा है। जिसका खामियाजा आम नागरिक भुगत रहे हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट