निकाय चुनाव में जीत अन्याय पर न्याय की जीत :शैलेंद्र यादव ललई

शाहगंज नगर क्षेत्र का चौमुखी विकास सबसे बड़ी प्राथमिकता: रचना सिंह


शाहगंज  निकाय चुनाव में रचना सिंह ने 2666 मतों से हासिल की जीत


शाहगंज- शाहगंज निकाय चुनाव में पार्टी की प्रत्याशी रचना सिंह की जीत अन्याय पर न्याय की जीत है. लंबे समय से शोषण अत्याचार और विकास के नाम पर धोखे की शिकार और त्रस्त जनता ने सत्ता में परिवर्तन करके विकास को चुना और नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में अपना नया जनप्रतिनिधि चुन लिया है जिससे नगर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त हो गया है. उम्मीद ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि जनता को किए गए वादे पर हमेशा खरा उतरते हुए उनकी समस्याओं का जमीनी स्तर पर समाधान करेंगी. उपरोक्त विचार समाजवादी पार्टी की सरकार के पूर्व ऊर्जा मंत्री और शाहगंज के विधायक शैलेंद्र यादव ललई ने व्यक्त किए .निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी  रचना  सिंह पत्नी वीरेंद्र सिंह बंटी  ने निकाय चुनाव में 2666 मतों से जीत हासिल की. चुनाव में जबरदस्त कांटे की टक्कर हुई. भारी पुलिस फोर्स एवं अधिकारियों द्वारा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई. किसी प्रकार की अशांति एवं हिंसक झड़प की समस्या नहीं उत्पन्न हुई. सपा सरकार में रहे पूर्व ऊर्जा एवं नियोजन राज्य मंत्री तथा पूर्व विधायक शैलेंद्र यादव ललई ने इस जीत पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मंत्री ने इस जीत को शाहगंज नगर क्षेत्र की जनता ,कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम की  जीत बताया. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की तानाशाही, अहंकार नगर क्षेत्र में विकास के नाम पर व्याप्त भ्रष्टाचार की हार है.


नगर पालिका अध्यक्ष  पद की प्रत्याशी रचना सिंह ने नगर क्षेत्र की जनता के  जनादेश को सिर माथे चढ़ाया.उन्होंने जनता द्वारा विश्वास  जताने और विकासवाद को चुनने के  प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि विकास के लिए तरस रही क्षेत्र की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी. वीरेंद्र सिंह बंटी ने जनता और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया. उन्होंने कहा कि शाहगंज नगर क्षेत्र का चौमुखी विकास करना  मुख्य  एजेंडे में शामिल है. विकास की दृष्टि से पिछड़े नगर क्षेत्र में पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी.अधिवक्ता संजय यादव, सुरेंद्र कुमार यादव सदस्य जिला पंचायत, सुरेंद्र यादव  सदस्य जिला पंचायत, पूर्व ब्लाक प्रमुख मिथिलेश यादव, राजेंद्र प्रसाद यादव प्रधान संघ अध्यक्ष  सुईथा कला, संतोष यादव पिंटू प्रधान प्रतिनिधि रुधौली व पार्टी के अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है.

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट