भाजपा भिवंडी पूर्व विधानसभा चुनाव प्रमुख पद पर संतोष शेट्टी की नियुक्ति

भिवंडी।। देश में 2024 में होने जा रहे लोकसभा व विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने प्रत्येक लोकसभा व विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रमुख पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की है। इसी क्रम में भिवंडी भाजपा शहर अध्यक्ष संतोष शेट्टी को भिवंडी पूर्व विधानसभा क्षेत्र का चुनाव प्रमुख पद पर नियुक्ति की गई है। बतादें संतोष शेट्टी पिछले आठ वर्षो से भिवंडी भाजपा शहर अध्यक्ष पद पर है। अपने कौशल्य के बल पर उन्होंने भिवंडी पूर्व और पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्येक बूथ पर भाजपा कार्यकर्ताओं का संगठन तैयार किया। अपने राजनीतिक कौशल से बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को भाजपा की ओर आकर्षित किया और उन्हें पार्टी से जोड़ा। संतोष शेट्टी को इस पद की जवाबदारी मिलने से उम्मीद लगाई जा रही कि भिवंडी पूर्व विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा सदस्य के लिए उम्मीदवारी भी इन्हीं मिलेगी। जिसे देखते हुए भाजपा - शिवसेना शिंदे गट के पदाधिकारियों ने जीत हासिल करने के अभी से मेहनत करना शुरू कर दिया है। 

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट