राजस्व कर्मचारी को दोनों कार्यपालक सहायक के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज करने का दिया गया निर्देश

कैमूर ब्यूरो आशुतोष सिंह


भभुआ कैमूर ।। जिला पदाधिकारी कैमूर  सावन कुमार के द्वारा प्रखंड कार्यालय मोहनिया एवं आरटीपीएस, मोहनियां का औचक निरीक्षण किया गया। आरटीपीएस कार्यालय के जांच के क्रम में पाया गया कि वहां प्रतिनियुक्त जवाहर लाल शर्मा कार्यपालक सहायक के द्वारा बिना राजस्व कर्मचारी के रिपोर्ट के जाति प्रमाण पत्र निर्गत किया गया एवं आय प्रमाण पत्र निर्गत करने हेतु प्रतिनियुक्त लेनिन राम द्वारा भी बिना राजस्व कर्मचारी के प्रतिवेदन के प्रमाण पत्र निर्गत किया गया है। इसकी सूचना अंचलाधिकारी एवं राजस्व  अधिकारी, मोहनिया को भी नहीं है। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा राजस्व कर्मचारी को दोनों कार्यपालक सहायक के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज करने का निर्देश दिया गया तथा दोनों कार्यपालक सहायक को तत्काल पुलिस को सौंप दिया गया।

जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा आरटीपीएस का प्रॉपर मॉनिटरिंग ना करने के लिए अंचलाधिकारी मोहनिया से स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया गया।

जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी कैमूर एवं आईटी मैनेजर को आरटीपीएस मोहनिया का तत्काल जांच कर जांच प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया।
प्रखंड कार्यालय मोहनिया के जांच के क्रम में उपस्थिति पंजी के अनुसार श्री ज्योति भूषण पाठक कार्यपालक सहायक तथा अंचल कार्यालय मोहनिया के श्रीमती रीना कुमारी एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर अभिलाष कुमार अनुपस्थित थे। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा नो वर्क नो पे के आधार पर वेतन कटौती करते हुए स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया गया।

निरीक्षण के समय अनुमंडल पदाधिकारी मोहनिया, प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहनिया, अंचलाधिकारी मोहनिया सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट