
केंद्र सरकार की नीतियों के विरुद्ध महागठबंधन के द्वारा दिया गया धरना
- आशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ बिहार
- Jun 15, 2023
- 154 views
दुर्गावती से पिंटू तिवारी संवादाता
दुर्गावती ।। स्थानीय प्रखंड परिसर में बिहार राज्य महागठबंधन के आवाहन पर केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। यह धरना प्रदर्शन राजद के प्रखंड अध्यक्ष तौहीद खान के अध्यक्षता में किया गया। जिसमें काफी संख्या में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। महागठबंधन के कार्यकर्ताओं के द्वारा केंद्र सरकार की नीतियों के विरुद्ध आवाज उठाते हुए 2024 में केंद्र सरकार को सबक सिखाने का निर्णय लिया गया। धरने को संबोधित करते हुए महागठबंधन के नेताओं के द्वारा कहा गया कि केंद्र सरकार देश में महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार जैसे कई मुद्दों पर विफल साबित हुई है। एक दिवसीय धरने में महागठबंधन के जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह, जेडीयू युवा प्रखंड अध्यक्ष अरमान खलीफा, आरजेडी प्रखंड अध्यक्ष तौहिद खान, आरजेडी के वरिष्ठ नेता आनंद सिंह, जेडीयू के बाबर खान, जेडीयू के सक्रिय कार्यकर्ता निखिल गोड़ और महागठबंधन के सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्टर