पहाड़ी क्षेत्र के संभावित भूस्खलन क्षेत्रों का सहायक आयुक्त का दौरा बैनर - पोस्टर लगाकर संभावित खतरे से किया गया अलर्ट

पहाड़ किनारे पर बसे मकान मालिकों दिया गया मकान खाली करने का नोटिस


भिवंडी।।भिवंडी पालिका परिसीमा अंर्तगत अनेक क्षेत्र के पहाड़ियों पर लोगों ने अपनी  बस्तियां बना ली है। पहाड़ के तलहटी व पहाड़ी पर बने मकानों के कारण बरसात के समय भूस्खलन की संभावना बढ़ जाती है। जिसके कारण जीवित व वित्तीय हानि होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। जिससे देखते हुए पालिका के प्रशासक एवं आयुक्त विजय कुमार म्हसाल व अतिरिक्त आयुक्त ओमप्रकाश दिवटे, उपायुक्त (अतिक्रमण) दीपक झिंजाड ने सभी प्रभाग समितियों के प्रभारी सहायक आयुक्तो को अपने अपने क्षेत्रों के पहाड़ी व उसके तलहटी में बनों मकानों का निरीक्षण करने उन्हें खाली करवाने, रहिवासियों को विस्थापन करने के लिए आदेश दिये है। इसी क्रम में प्रभाग समिति क्रमांक तीन के सहायक आयुक्त सोमनाथ सोष्टे, कार्यालयीन अधीक्षक कल्पना तलपडे, आपदा प्रबंधन की टीम, अतिक्रमण पथक के साथ अजमेर नगर व साई प्रसन्न सोसाइटी की पहाड़ियों के तलहटी व पहाड़ी पर बनों मकानों का निरीक्षण किया और बैनर पोस्टर लगाकर भूस्खलन की चेतावनी देते हुए मकानों को खाली करने के लिए नोटिस दिया है। सहायक आयुक्त सोमनाथ सोष्टे ने बताया कि अधिकांश मकानों को खाली करने के लिए नोटिस जारी किया है। कई क्षेत्रों में भूस्खलन की प्रबल संभावना है। इसके पूर्व सुरक्षा की दृष्टि से मकान खाली करवाऐ जा रहे है। ऐसे लोगों के रहने खाने की व्यवस्था पालिका की ओर से किया जायेगा। इसी तरह प्रभाग समिति क्रमांक दो के सहायक आयुक्त फैसल तातली व उनकी टीम ने नेहरू नगर ,नवी बस्ती आदि पहाड़ी क्षेत्रो का दौरा किया है तथा पहाड़ी पर बने मकान मालिकों को मकान खाली करने के लिए नोटिस जारी किया है। इस कार्रवाई मकानों में रहने वाले में हड़कंप मचा हुआ है। 

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट