
ताला तोड़कर नगदी सहित लाखों रुपए का गहना व सामान कर दिया पार
- राजेश कुमार शर्मा, उत्तर प्रदेश विशेष संवाददाता
- Nov 15, 2018
- 472 views
,वाराणसी :लंका थाना क्षेत्र के चितईपुर चौकी के महामनापुरी कॉलोनी में अशोक सिंह के बंद घर का चोरों ने बुधवार की रात ताला तोड़कर नगदी सहित लाखों रुपए मूल्य का गहना व सामान पार कर दिया। गुरुवार को घर पहुंचे भुक्तभोगी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने इस घटना में कई लोगों से पूछताछ की है। अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज हुआ है।
महामनापुरी कॉलोनी के लेन नंबर दो में रहने वाले अशोक सिंह मूल रूप से अलीनगर, चन्दौली के निवासी हैं। छठ पूजा करने अशोक पत्नी प्रभा सिंह और बेटे के साथ 12 नवंबर को गांव चले गए थे। गुरुवार को पड़ोसी ने फोन कर चोरी की सूचना दी। अशोक घर पहुंचे तो उन्हें कमरों के ताला टूटे और सामान बिखरे हुए मिले। बताया कि 60 हजार नगद और दो लाख के ऊपर का गहना चोरी गया है। लोक जनशक्ति पार्टी से जुड़े अशोक सिंह का इकलौता बेटा अभिलाष दिल्ली में इंजीनियर है। दीवाली पर वह भी घर आया था।
रिपोर्टर