
मणिपुर में महिलाओं पर हुए अत्याचार के खिलाफ भिवंडी कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jul 31, 2023
- 165 views
भिवंडी।। मणिपुर में दो महिलाओं के साथ हुई हैवानियत के खिलाफ पूरे देश में आक्रोश व्याप्त है। इस घटना की हर तरफ निंदा हो रही है। भिवंडी शहर में भिवंडी शहर कांग्रेस कमेटी की शहर अध्यतजक्षता रुकसाना कुरेशी के नेतृत्व में महिला पदाधिकारियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और भाजपा की केन्द्रीय महिला व बाल कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी के फोटो पर चप्पल व जूते से हमला कर विरोध प्रदर्शन करते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया है । इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व सांसदबजचलजॐ सुरेश टावरे, कांग्रेस शहर अध्यक्ष पूर्व विधायक राशिद ताहिर, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव रेहाना अंसारी, युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष राहुल पाटिल, ओबीसी सेल शहर अध्यक्ष अनंता पाटिल, सोहेल खान, जावेद फारुखी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं थी। सभी प्रदर्शनकारी महिलाओं ने शांतिपूर्वक भिवंडी प्रांत कार्यालय तक रैली निकाली और प्रांत अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
रिपोर्टर